विज्ञापन

Independence Day 2026: लाल किले पर देखना चाहते हैं स्वतंत्रता दिवस का जश्न? ऐसे बुक करें अपनी टिकट,जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

15 अगस्त के मौके पर अगर आप लाल किले पर जाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न देखना चाहते हैं, तो आप समय पर टिकट जरूर लें. यहां जानते हैं क्या है टिकट लेने का प्रोसेस...

Independence Day 2026: लाल किले पर देखना चाहते हैं स्वतंत्रता दिवस का जश्न? ऐसे बुक करें अपनी टिकट,जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
red Fort ticket Booking for 15 August : लाल किले पर जाने के लिए टिकट कैसे करें बुक?
NDTV graphics

15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस दिन देश को आदाज हुए पूरे 79 वर्ष हो जाएंगा और 80वें वर्ष में प्रवेश करेगा. इस खासमौके पर लगभग हर कोई लाल किले पर झंडा फहराते हुए देखना चाहता है. लाल किले में बैठकर आजादी को महसूस करना चाहता है, लेकिन अलग-अलग कारणों से हर व्यक्ति को इस अवसर को देखने का मौका नहीं मिल पाता है. इन में से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि लाल किले पर सिर्फ वीआईपी लोग ही जा सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, एक आम आदमी भी यहां जा सकता है. इसके लिए बस आपको लाल किले पर जाने के लिए अपनी टिकट बुक करानी पड़ती है, जो बहुत ही आसान है. यहां हम आपको लाल किले पर जाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुक करने का प्रोसेस बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं....

ऑनलाइन कैसे करें टिकट की बुकिंग?

अगर आप लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न देखना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग काफी आसान है...

  • सबसे पहले रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाएं. 
  • लाल किले पर जाने के लिए टिकट बुकिंग से पहले इसकी उपलब्धता चेक करें. 
  • उपलब्धता होने पर टिकट बुकिंग का ऑप्शन चुनें. 
  • अगर आपने पहले से रजिस्टर किया है, तो आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा भरने का ऑप्शन दिखेगा. वहीं, अगर नहीं किया है, तो नया रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प दिखेगा. 
  • नया लॉगिन करने के बाद आपको ID प्रूफ, ID नंबर, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसे विकल्प दिखेंगे, जिसे भरें. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • इसके अलावा पहचान पत्र के रूप में आपको आधार कार्ड, पासपोर्ट या फिर वोटर आईडी की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.
  • इसके बाद इसे सब्मिट करने का ऑप्शन दिखेगा. यहां सब्मिट होने के बाद आपकी टिकट बुकिंग होगी.
  • ध्यान रखें कि अगर आपकी पहचान पत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आई, तो आपका टिकट कैंसिल हो सकता है. 

ऑफलाइन टिकट कैसे मिलेंगे?

अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दिल्ली में कुछ सरकारी भवनों या स्पेशल काउंटरों पर जा सकते हैं, जहां पर आपको टिकट उपलब्ध मिल सकती है. इन सभी जगहों की जानकारी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें - 15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी? उज्जैन के ज्योतिषी के शुभ मुहूर्त और आधी रात के ध्वजारोहण की अनसुनी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
15 August, Independance Day, Red Fort, Red Fort Address, Swatantra Din Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com