Delhi Police Traffic Advisory: देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है और इसके तहत 13 अगस्त को लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी. इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार, 13 अगस्त को सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक लाल किले और आसपास के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. ऐसे में अगर आप घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि किन सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी और किन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
इन सड़कों पर सामान्य वाहनों की एंट्री बंद रहेगी
- नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक)
- लोथियन रोड (GPO दिल्ली से छत्ता रेल चौक)
- एस.पी. मुखर्जी मार्ग (एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक)
- चांदनी चौक रोड (फाउंटेन चौक से लाल किला)
- निशाद राज मार्ग (रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग)
- एस्प्लेनेड रोड एवं लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
- रिंग रोड (राजघाट से आईएसबीटी कश्मीरी गेट)
इन रास्तों का इस्तेमाल करने से बचने की दी गई सलाह
एंट्री बंद होने के साथ-साथ कुछ रास्तों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इनपर काफी ज्यादा भीड़ होने की संभावना है, जैसे-
TRAFFIC ADVISORY | INDEPENDENCE DAY–2026
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 11, 2026
In view of the Full-Dress Rehearsal of Independence Day–2026 at Red Fort on 13.08.2026, traffic restrictions and diversions will remain in force around the Red Fort from 04:00 AM to 10:00 AM for security and public convenience.… pic.twitter.com/EAbVE5oXT4
- C-Hexagon, इंडिया गेट
- कोपरनिकस मार्ग
- मंडी हाउस
- सिकंदरा रोड
- तिलक मार्ग
- मथुरा रोड
- बीएसजेड मार्ग
- नेताजी सुभाष मार्ग
- जेएलएन मार्ग
- रिंग रोड (निजामुद्दीन खट्टा से ISBT कश्मीरी गेट)
- आउटर रिंग रोड via सलीमगढ़ बाईपास
इन वैकल्पिक रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल
- उत्तर-दक्षिण दिशा में जाने वाले वाहन और यात्री औरोबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अता तुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- पूर्व-पश्चिम दिशा में आवाजाही के लिए NH-24/NH-9, निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड और रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
- ट्रांस-यमुना से उत्तर दिल्ली जाने वालों के लिए पुश्ता रोड, जीटी रोड, युधिष्ठिर सेतु और ISBT कश्मीरी गेट वैकल्पिक मार्ग रहेंगे.
बसों और कमर्शियल वाहनों पर पाबंदी
- 12 अगस्त की रात 12 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी.
- महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच अंतरराज्यीय बसों का संचालन भी प्रभावित रहेगा.
- DTC और क्लस्टर बसों को प्रभावित मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा.
- सामान्य बस सेवाओं के 13 अगस्त सुबह 11 बजे के बाद बहाल होने की उम्मीद है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की कुछ जरूरी सलाह
- यात्रा पहले से प्लान करें.
- प्रतिबंधित सड़कों से बचें.
- वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
- ट्रैफिक पुलिस और डायवर्जन संकेतों का पालन करें.
- घर से बाहर निकलने से पहले अपना अतिरिक्त समय लेकर निकलें.
ये भी पढ़ें - ट्रैफिक पुलिसवाला थप्पड़ मार दे तो क्या कर सकते हैं आप? जान लीजिए अपना अधिकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं