विज्ञापन

दिल्ली की महिलाओं को कॉलेज छात्राओं को 56 स्पेशल E-Bus का तोहफा, जानें रूट, हाईटेक बस में क्या होगी सिक्योरिटी

दिल्ली में कामकाजी महिलाओं और कॉलेज छात्राओं के लिए 56 स्पेशल ई-बस सेवाएं शुरू की गई हैं. इनमें 30 Ladies Special ट्रिप 15 रूटों और 26 University Ladies Special ट्रिप 13 रूटों पर चलेंगी. बसों में महिला

दिल्ली की महिलाओं को कॉलेज छात्राओं को 56 स्पेशल E-Bus का तोहफा, जानें रूट, हाईटेक बस में क्या होगी सिक्योरिटी
दिल्ली में महिलाओं के लिए स्पेशल बस
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

दिल्ली में ऑफिस और कॉलेज आने-जाने वाली महिलाओं के लिए सफर को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाया गया. राजधानी में 56 डेडिकेटेड महिला ई-बस सेवाएं शुरू की गई हैं. इन बसों में महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात रहेंगे. साथ ही बसों में लगे Panic Button को दिल्ली पुलिस के 112 PCR इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम से कनेक्ट किया गया है. इन 56 सेवाओं में 15 ज्यादा डिमांड वाले रूटों पर 30 Ladies Special ट्रिप शामिल हैं. इसके अलावा छात्राओं के लिए 13 रूटों पर 26 University Ladies Special (U-Spl) ट्रिप चलाई जाएंगी.

बताया जा रहा है कि ये बस सेवाएं सुबह और शाम के पीक ऑवर में चलेंगी, ताकि ऑफिस जाने वाली महिलाओं और कॉलेज छात्राओं को आने-जाने में सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प मिल सके.

दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 5,000 के पार

महिलाओं के लिए नई बस सेवाओं की शुरुआत उस मौके पर हुई, जब उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई. इन बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 5,000 के पार पहुंच गई है.

इमरजेंसी में बसों में महिला पुलिस की कैसे मिलेगी मदद?

Ladies Special बसों में महिला पुलिसकर्मियों और होमगार्ड की तैनाती की गई है. सरकार के मुताबिक इन बस सेवाओं में महिला स्टाफ भी रहेगा. महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक और अहम बदलाव बसों के Panic Button को लेकर किया गया है. इन्हें अब सीधे दिल्ली पुलिस के 112 PCR इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम से इंटीग्रेट किया गया है. यानी किसी इमरजेंसी में पैनिक बटन दबाए जाने पर अलर्ट 112 PCR सिस्टम तक पहुंचेगा, जिससे पुलिस को जल्द सूचना मिल सकेगी और जरूरत पड़ने पर तेजी से मदद पहुंचाई जा सकेगी.

यह व्यवस्था जून में महिला सुरक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठकों के बाद की गई है. इन बैठकों के दौरान ज्यादा महिला यात्रियों वाले और संवेदनशील रूटों पर Ladies Only बस सेवाएं चलाने के निर्देश दिए गए थे.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि Ladies Special बस सेवा का मकसद महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है.

किन इलाकों से होकर गुजरेंगी Ladies Special बसें?

कामकाजी महिलाओं के लिए शुरू की गई 30 Ladies Special ट्रिप 15 हाई-डिमांड रूटों पर चलेंगी. इन सेवाओं से नेहरू प्लेस, AIIMS, साउथ एक्सटेंशन, आरके पुरम, कनॉट प्लेस, ITO, दिल्ली सचिवालय, करोल बाग, कश्मीरी गेट और शिवाजी स्टेडियम जैसे बड़े ऑफिस, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल इलाकों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी. वहीं, कॉलेज छात्राओं के लिए 26 University Ladies Special यानी U-Spl ट्रिप 13 रूटों पर चलाई जाएंगी.

इनसे हिंदू कॉलेज, रामजस कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, श्रीराम कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, गार्गी कॉलेज, ARSD और हंसराज कॉलेज समेत कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने में आसानी होगी.

दिल्ली को मिलीं 200 नई इलेक्ट्रिक बसें

महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवाओं के साथ ही दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेड़े में 200 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल की गई हैं. इनमें 88 बसें 12 मीटर लंबी हैं, जबकि 112 DEVI इलेक्ट्रिक बसें 9 मीटर की हैं. सभी बसें लो-फ्लोर और एयर-कंडीशंड हैं. सरकार के मुताबिक इन बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली में चल रही इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 5,000 के पार पहुंच गई है. वहीं, राजधानी का कुल बस बेड़ा करीब 6,800 हो गया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक इस साल फरवरी में 500, मार्च में 300, अप्रैल में 200 और जुलाई में 300 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में जोड़ी गई थीं. बुधवार को 200 और बसों को हरी झंडी दिखाई गई. सरकार का लक्ष्य दिल्ली के कुल बस बेड़े को 2028-29 तक करीब 14,000 तक पहुंचाने का है.

दिल्ली से करनाल के लिए भी E-Bus Service शुरू

बुधवार को दिल्ली-करनाल इंटरस्टेट ई-बस सेवा भी शुरू की गई. इस रूट पर पांच एयर-कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी. सरकार के मुताबिक हर दिन दोनों दिशाओं में 10-10 ट्रिप होंगी. कश्मीरी गेट से करनाल तक का किराया करीब 212 रुपये रखा गया है. ये बसें सिंघु बॉर्डर, राई, बहालगढ़, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत, घरौंडा और मधुबन होते हुए चलेंगी.

राजघाट में नया EV Charging Station भी शुरू

DTC के राजघाट डिपो-1 में एक नया Public EV Charging Station भी शुरू किया गया है. यहां 240 kW क्षमता के चार चार्जर लगाए गए हैं, जिनसे इलेक्ट्रिक बसों के साथ भारी कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रिक कारें भी चार्ज की जा सकेंगी. चार्जिंग स्टेशन के लिए 1,600 kVA का कॉम्पैक्ट सब-स्टेशन भी बनाया गया है.

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि 200 नई इलेक्ट्रिक बसों और राजघाट EV चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत बेहतर मोबिलिटी, कनेक्टिविटी और ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में अहम कदम है.

यह भी पढ़ेंः धनबाद से कोयम्बतूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त से होगी शुरू, जानें ट्रेन की पूरी डेटेल और शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi E Buses, Delhi Electric Bus, Delhi E-Buses, Rekha Gupta, Delhi Bus Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com