राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर शनिवार यानी 5 सितंबर को पावर कट होने वाला है. बताया जा रहा है कि करीब 4 घंटे का पावर कट होगा. इस वजह से बिजली वितरण कंपनी Discom ने पावर कट को लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया है. बताया जा रहा है कि बिजली मेंटेनेंस और नेटवर्क से जुड़े अलग-अलग कामों को लेकर 4 घंटे तक बिजली शटडाउन रहने वाला है. कुछ जगहों पर सुबह से दोपहर तो कुछ स्थानों पर दोपहर बाद के बाद पावर कट होने की संभावना है.
बिजली वितरण कंपनियों BSES Yamuna Power Limited (BYPL) के अनुसार, दरियागंज डिवीजन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस और सिस्टम ठीक करने का काम किया जाएगा. इस दौरान अजमेरी गेट, कमला मार्केट, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यूपी रोडवेज बस स्टैंड-पहाड़गंज-दरियागंज से जुड़े इलाकों में पावर कट का प्रभाव रहेगा.
BRPL ने पावर कट का जारी किया शेड्यूल
BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) ने पावर कट का शेड्यूल जारी किया है. इसके मुताबिक, साकेत, हौज खास, छतरपुर, पालम, मुंडका, नांगलोई, खानपुर, मोहन गार्डन और नजफगढ़ जैसे इलाके प्रभावित होने वाली है. वहीं अलग-अलग स्थानों पर पावर कट का समय भी अलग-अलग होगी.
- नजफगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और एक अन्य क्षेत्र में सुबह 7 से 9 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम होने वाला है.
- मुंडका के कुछ इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस सहित अन्य कार्य होंगे। इन कार्यों के चलते यहां बिजली कटौती रहेगी.
- खानपुर में टिगरी एक्सटेंशन, संगम विहार और आसपास के क्षेत्रों में 11KV फीडर व RMU मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
- छतरपुर में राजपुर खुर्द गांव, असोला, आया नगर एक्सटेंशन और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस व नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा.
यह भी पढ़ेंः ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक कहां-कहां होगा ट्रैफिक डायवर्जन, चेक कर लें पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं