दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी 4 जुलाई को बिजली नहीं आएगी. इसको लेकर बिजली कंपनी ने खुद जानकारी दी है. BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) और BSES Yamuna Power Limited (BYPL) ने बिजली कटौती को लेकर एडवाइजरी जारी की है. बिजली में कटौती मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है.
दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती
बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी. ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वह उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें. सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है.
- जनकपुरी डिवीजन- 11:00 से 12:30 बजे तक ब्लॉक C-2C में बिजली कटौती की समस्या रहेगी.
- जनकपुरी डिवीजन- 11:07 से 12:37 तक ब्लॉक C-1 में बिजली बाधित रहेगी.
- जनकपुरी डिवीजन- 12:00 से 14:00 तक ब्लॉक J-8, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन, राजौरी गार्डन में पावर कट की समस्या रहेगी.
- पालम डिवीजन- 11:00 से 12:30 बजे तक ब्लॉक P (राज नगर एक्सटेंशन), ब्लॉक A-1 (विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव) और ब्लॉक B (मंगलपुरी ।।) में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
- नांगलोई डिवीजन- 11:00 से 12:30 बजे तक DDA पार्क, निहाल विहार, अध्यापक नगर, ब्लॉक B (ज्वालापुरी, पश्चिम विहार) में बिजली की समस्या रहेगी.
- हौज खास डिवीजन- 11:07 से 13:07 बजे तक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पावर कट रहेगा.
- हौज खास डिवीजन- 14:08 से 14:23 बजे तक ब्लॉक K, साउथ एक्सटेंशन ॥ में बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
- सरिता विहार डिवीजन- 11:00 से 13:00 बजे तक मित्थापुर में बिजली कटौती रहेगी.
- द्वारका डिवीजन- 10:07 से 12:07 बजे तक सूरज विहार में बिजली कटौती की समस्या रहेगी.
- द्वारका डिवीजन- 11:00 से 14:00 बजे तक ब्लॉक S, मोहन गार्डन (रजापुर खुर्द) में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी.
यह भी पढ़ें:- ट्रेन में धूम्रपान, फेरी लगाना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, रेलवे ने बढ़ाया जुर्माना, जानिए पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं