दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है और झमाझम बारिश लगातर हो रही है. जहां एक तरफ बारिश ने गर्मी से तो राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ पानी भरने और बिजली कटौती ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जबरदस्त बारिश की वदह से अक्सर तकनीकी खराबी आ जाती है, या फिर सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग को खुद सप्लाई रोकनी पड़ती है. ऐसे में अगर आपके इलाके में भी बत्ती गुल हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. घर बैठे अपने इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइडरसे से कॉन्टैक्ट कर अपनी समस्या के बारे में बता सकते हैं. इस खबर में आपको दिल्ली और नोएडा के उन अहम हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर के बारे में बताते हैं, जो मानसून के समय में आपके काम आ सकते हैं.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए बिजली हेल्पलाइन नंबर
- अगर आप ग्रेटर नोएडा या एनपीसीएल के दायरे में आने वाले एरिया में रहते हैं, तो 0120-6226666 पर कॉल कर सकते हैं. साथ ही व्हाट्सएप पर भी इसके लिए कंप्लेंट कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने व्हाट्सएप से NoPower Consumer Number लिखकर इसी नंबर पर भेजना होगा.
- नोएडा के जिन इलाकों में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सप्लाई है, वहां के ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके अपनी शिकायत बता सकते हैं.
दिल्ली के लिए बिजली हेल्पलाइन नंबर
- मालूम हो कि दिल्ली में ज्यादातर बीएसईएस बिजली सप्लाई करती है. बीएसईएस के ग्राहक किसी भी शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 19123 पर कॉल कर सकते हैं. साथ ही उनकी ऑफिशियली वेबसाइट या व्हाट्सएप चैटबॉट पर भी जानकारी दे सकते हैं.
- इसके अलावा उत्तरी दिल्ली में टाटा पावर के ग्राहक बिजली कटौती की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 19124 का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बारिश में बिजली कटने पर ना करें ये गलतियां
- लगातार बारिश के समय केवल बिजली कटना ही एक समस्या नहीं है, बल्कि इस मौसम में करंट लगने और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है अपना और अपने परिवार वालों का ध्यान रखा जाए. इसके लिए कुछ बातों को फोकस में रखना जरूरी है. मसलन,
- अगर आपके घर के आसपास, बेसमेंट में या मीटर केबिन के पास पानी भरा है, तो बिना देर के मेन स्विच को बंद करें
- जब बिजली कट जाए, तो टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर, वाशिंग मशीन और एसी के प्लग सॉकेट से निकाल दें. दरअसर कई बार बिजली आने पर हाई-वोल्टेज का झटका लगता है, जिससे ये सभी इलेक्ट्रिक आइटम खराब हो सकते हैं.
- घर की दीवारों में सीलन या फर्श पर पानी है, तो किसी भी बिजली के बोर्ड या स्विच को हाथ ना लगाएं. इसमें करंट आ रहा है या नहीं, इसके लिए टेस्टर का यूज करें.
- लगातार बारिश में हाई राइज सोसाइटी में लगी लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि अचानक लाइट जाने से लिफ्ट बीच में रुक सकती है. इसके अलावा पानी के भरने से लिफ्ट का सिस्टम भी खराब हो सकता है.
- सड़क पर कोई बिजली का खंभा गिरा दिखे या पानी में कोई तार पड़ा हो, तो उसके पास भूलकर भी ना जाएं. इसकी जानकारी इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट को दें.
ये भी पढ़ें- क्या अलमारी में अभी भी रखा है 2000 का नोट? RBI ने बताया अब इसका क्या होगा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं