फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर होने वाले निर्माण कार्य का असर दर्जनों ट्रेनों पर होने वाला है. आज से यानी 1 सितंबर से अगले 45 दिनों तक यात्री प्रभावित होने वाले हैं. क्योंकि निर्माण कार्य की वजह से कई ट्रेनों को 45 दिन यानी 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द कर दिया गया है. जबकि कई ट्रेनों का ठहराव भी फरीदाबाद स्टेशन पर बंद किया गया है. जबकि 43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदल दिए गए हैं. ऐसे में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होने वाली है.
फरीदाबाद स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के वजह से 9 लोकल और EMU ट्रेनों को रद्द किया गया है. निर्माण कार्य की वजह से स्टेशन की लाइन नंबर 4 और लाइन नंबर 5 पर लंबा काम चलने वाला है. ऐसे में 20 ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव खत्म रहेगा. इनमें उत्तर दिशा की ओर जाने वाली 8 और दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली 12 ट्रेनें शामिल हैं.
यह 9 पैसेंजर ट्रेन रहेंगे रद्द
ट्रेन संख्या 64057 पलवल से गाजियाबाद मेमू ट्रेन - 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 64052 गाजियाबाद-पलवल मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 64078 नई दिल्ली-पलवल मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 64071 बल्लभगढ़-शाहदरा मेमू ट्रेन-1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 64013 पलवल-शाहदरा मेमू ट्रेन - 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 64908 शाहदरा-बल्लभगढ़ मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 64015 पलवल-शाहदरा मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 64012 शाहदरा-पलवल मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 64076 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू- 1 सितंबर और 15 अक्टूबर को रद्द कैंसिल की गई है.
इन ट्रेनों के रद्द होने से साहिबाबाद, भिवानी, गाजियाबाद, पलवल, नई दिल्ली और शकूरबस्ती के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
निर्माण कार्य का शेड्यूल
बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 से जुड़ी पटरियों के निर्माण कार्य का काम होना है. यह काम रात के वक्त होगा, इसलिए रात में रेल संचालन ब्लॉक होने वाला है. 1 सितंबर की रात 12.05 बजे से 2.35 बजे तक पटरियों पर काम होगा. इसके बाद 2 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रात 12.05 से सुबह 3.05 तक काम होगा. जबकि 15 अक्टूबर को भी रात 12.05 बजे से 2.35 बजे तक संचालन ब्लाक होगा.
ब्लॉक के दौरान स्टेशन पर 43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किया गया है. इनमें 17 ट्रेनों के आने और 26 ट्रेनों के रवाना होने वाले प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे. जो ट्रेन 2-3 नंबर प्लेटफॉर्म से संचालित होते थे वह अब 1-4 प्लेटफॉर्म नंबर से संचालित होंगे.
यह भी पढ़ेंः त्योहार में टिकट बुक करने से पहले जान लें वेटिंग टिकट कंफर्म होने का फॉर्मूला, कितने नंबर तक सीट हो सकता है कंफर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं