त्योहारों का सीजन आते ही रेलवे की ओर से यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों (Special Train) का तोहफा दिया जाता है. ऐसे में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर भारी संख्या में यात्रा करने वाले यात्रियों को बस और ट्रैवल्स द्वारा मनमाने किरायों से बचाने के लिए 262 स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है. रेलवे ने 262 गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इससे यात्रियों को किराए का फायदा मिलेगा. वहीं लोगों को आरामदायक यात्रा मिलेगी.
किन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन?
गणेश चतुर्थी पर ऐलान की गई स्पेशल ट्रेन मुख्य रूप से पुणे, मुंबई, कोंकण क्षेत्र, नागपुर और गोवा के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए चलायी जा रही है. रूट के मुताबिक ट्रिप्स में सबसे ज्यादा रेलवे का फोकस सावंतवाड़ी रोड पर है यहां सबसे ज्यादा 112 फेरे लगाए जाएंगे. वहीं रत्नगिरी रूट के लिए 64 फेरे और मडगांव के लिए 24 फेरे तय किए गए हैं. 262 ट्रेनों में 200 आरक्षित ट्रेन हैं, जिनमें AC, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधाएं शामिल हैं. जबकि 62 ट्रेन अनारक्षित श्रेणी के होंगे. स्पेशल ट्रेनों को 9 सितंबर से संचालन शुरू कर दिया जाएगा.
कितना होगा किराया?
स्पेशल ट्रेन में अनारक्षित कोच या स्लीपर क्लास में 1000 रुपये से 2500 रुपये में परिवार के 4 लोग सफर कर सकते हैं. यह उन लोगों के लिए काफी किफायती साबित होने वाली है जो बस या ट्रेवल्स के जरिए ज्यादा खर्च करके सफर करते हैं. बता दें, बस टिकट आम दिनों में 500-800 रुपये का होता है, जो त्योहार के वक्त 2500 से 4000 रुपये का मिलता है.
यह भी पढ़ेंः
जन्माष्टमी पर मथुरा, रिंगस और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल
क्या पूरी रात रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं? जाने क्या है नियम
14 साल बाद जेवर टोल प्लाजा पर मिलेगी किसानों और ग्रामीणों को राहत, 17 सितंबर तक करना होगा यह काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं