विज्ञापन

क्या पूरी रात रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं? जाने क्या है नियम

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी सुविधा होती है. हालांकि इन सुविधाओं को केवल वैध टिकट रखने वाली यात्री ही उठा सकते हैं.

क्या पूरी रात रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं? जाने क्या है नियम
रात में स्टेशन पर रुकने का क्या है नियम
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अगर आप रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और आपकी ट्रेन लेट है जो सुबह रवाना होने वाली है तो क्या आप पूरी रात रेलवे स्टेशन पर रूक सकते हैं. साथ ही यह भी मन में सवाल उठता है कि आपको कोई स्टेशन छोड़ने आया है वह आपके साथ रेलवे स्टेशन पर पूरी रात रुक सकता है. भारतीय रेलवे यात्रियों को कुछ शर्तों के साथ स्टेशन पर रुकने की सुविधा देती है. हालांकि आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होता है जो बेहद जरूरी है. 

क्या है पूरी रात स्टेशन पर रुकने का नियम?

अगर आपके पास वैध ट्रेन टिकट है तो आप रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं. यानी आपकी ट्रेन का समय आपकी ट्रेन टिकट के मुताबिक हो. अगर आपने यात्रा पूरी कर ली और आपके पास वैध टिकट नहीं है तो आप स्टेशन पर रुकेंगे तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है. आपके पास वैध टिकट है तो आप वेटिंग रूम या वेटिंग हॉल में रुक सकते हैं. कुछ रेलवे स्टेशनों पर रात में यात्रियों के लिए खास ठहरने की सुविधा होती है.

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी सुविधा होती है. हालांकि इन सुविधाओं को केवल वैध टिकट रखने वाली यात्री ही उठा सकते हैं. रिटायरिंग रूम को 12 घंटे, 24 घंटे और 48 घंटे तक के लिए बुक कर सकते हैं. आप ऑनलाइन भी इस व्यवस्था को बुक कर सकते हैं.

बिना टिकट रेलवे स्टेशन पर रुकने पर क्या होगा?

बिना वैध टिकट रेलवे स्टेशन पर लंबे समय तक रुकना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है. ऐसे में रेलवे के अधिकारी आपकी पहचान और आपसे जुड़ी जानकारियां मांग सकते हैं. सही जवाब नहीं देने पर आप पर कार्रवाई हो सकती है. आपको रेलवे नियमों के मुताबिक किराया और जुर्माना देना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ेंः आज से 45 दिनों तक रद्द रहेगी 9 ट्रेन... 20 का स्टोपेज रहेगा बंद, जानें किन यात्रियों को होने वाली है परेशानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Railway Station, Railway News, Railway Rules, Railway Ticket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com