विज्ञापन

“चाय मना नहीं कर सकते”, भारत में रहकर क्या सीखा एक ज़ाम्बिया की छात्रा ने

Jamibian Student Discovered Tea Is Not Optional In India: जब ज़ाम्बिया की एक लड़की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भारत आई, तो वह अपने साथ सपने और उम्मीदें लेकर आई थी. उसे लगा था कि पढ़ाई मुश्किल होगी, लेकिन असली सीख तो उसे भारत के रोज़मर्रा जीवन से मिली. यहां की आदतें, लोग, खाना और खासकर चाय ने उसे बहुत कुछ सिखाया. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @mercy_jo123 से, ज़ाम्बिया की यह छात्रा भारत में अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की मज़ेदार झलकियां साझा करती रहती है.

“चाय मना नहीं कर सकते”, भारत में रहकर क्या सीखा एक ज़ाम्बिया की छात्रा ने
Jamibian Student Discovered Tea Is Not Optional In India
Instagram

Jamibian Student Discovered Tea Is Not Optional In India: जब ज़ाम्बिया की एक लड़की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भारत आई, तो वह अपने साथ सपने और उम्मीदें लेकर आई थी. उसे लगा था कि पढ़ाई मुश्किल होगी, लेकिन असली सीख तो उसे भारत के रोज़मर्रा जीवन से मिली. यहां की आदतें, लोग, खाना और खासकर चाय ने उसे बहुत कुछ सिखाया. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @mercy_jo123 से, ज़ाम्बिया की यह छात्रा भारत में अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की मज़ेदार झलकियां साझा करती रहती है.

सुबह उठते ही चाय,  दोस्तों से मिलने पर चाय

उसने बताया कि भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी का हिस्सा है. सुबह उठते ही चाय, क्लास के बीच में चाय, दोस्तों से मिलने पर चाय. हर जगह चाय ही चाय. अगर कोई आपको चाय के लिए बुलाए, तो मना करना आसान नहीं होता. यहां चाय दोस्ती और अपनापन दिखाने का तरीका है.

ऑटो-रिक्शा की मजेदार सवारी

भारत में रहते हुए उसे कई नई चीज़ों का अनुभव हुआ. ऑटो-रिक्शा की सवारी उसके लिए एक नया और मजेदार अनुभव था. कभी तेज, कभी अचानक ब्रेक, लेकिन हर सफर यादगार. शुरुआत में उसे थोड़ा डर भी लगा, लेकिन बाद में वह इसकी आदी हो गई.

उसने यह भी महसूस किया कि कई लोग उसे उत्सुक नजरों से देखते थे. लेकिन समय के साथ उसे समझ आया कि यह जिज्ञासा है, बुरी भावना नहीं. भारत में लोग अलग-अलग देशों के लोगों के बारे में जानना चाहते हैं.

 यह भी देखें: क्या आपने खाई है सिलबट्टे पर बनी नारियल की ये स्पेशल चटनी, एक बार चख लेंगें तो बार-बार पूछेंगे रेसिपी

भारतीय बाज़ारों में हुई दिलचस्पी 

उसे भारतीय बाजार भी बहुत दिलचस्प लगे. यहां खरीदारी करते समय मोल-भाव करना आम बात है. शुरू में उसे समझ नहीं आता था कि दाम कैसे कम करवाएं, लेकिन धीरे-धीरे उसने यह भी सीख लिया.

खाने के मामले में भी भारत उसके लिए नया अनुभव था. मसालेदार खाना, अलग-अलग स्वाद और रात तक खुले रहने वाले खाने के स्टॉल. उसे यह देखकर हैरानी हुई कि यहां लोग देर रात तक भी बाहर खाना खा सकते हैं.

नई संस्कृति को समझना सीखा

सबसे बड़ी सीख जो उसे मिली, वह यह थी कि नए देश में रहने के लिए खुला दिल और सीखने की इच्छा जरूरी है. भारत ने उसे सिर्फ इंजीनियरिंग नहीं सिखाई, बल्कि धैर्य, अपनापन और नई संस्कृति को समझना भी सिखाया.

चाय पीना नहीं है ऑप्शनल

उसके लिए भारत एक ऐसा अनुभव बन गया, जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेगी. और हां, उसने एक बात पक्की सीख ली - भारत में चाय कभी भी “ऑप्शनल” नहीं होती.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com