विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली के पालम की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 ने कूदकर जान बचाई

Delhi Fire: इमारत में करीब 22 लोगों का परिवार रहता है, जिनमें से 10 से 12 लोग गोवा घूमने गए है. जो घर पर थे वो आग की चपेट में आ गए. इमारत में आग की लपटों पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है. लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझी है. उससे लगातार धुएं का काला गुबार उठ रहा है.

VIDEO: दिल्ली के पालम की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 ने कूदकर जान बचाई
दिल्ली के पालम इलाके में लगी भीषण आग.
  • दिल्ली के पालम इलाके में पांच मंजिला इमारत में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं
  • आग बुझाने के लिए दमकल की तीस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है
  • जिस इमारत में आग लगी वहां पर बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपर की मंजिलों पर लोग रह रहे थे

दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को भीषण आग लग गई.आग रामफल चौक के पास एक पांच मंजिला इमारत में लगी थी. इस घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. बिल्डिंग में से कुल 10 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिया गया, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.डिप्टी फायर चीफ एसके दुआ ने कहा कि इमारत को ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है. इमारत ठंडी होने के बाद एक बार फिर से रेस्क्यू आपरेशन चलाया जाएगा. 

इमारत से उठ रहा धुएं का काला गुबार

इमारत में करीब 22 लोगों का परिवार रहता है, जिनमें से 10 से 12 लोग गोवा घूमने गए है. जो घर पर थे वो आग की चपेट में आ गए. इमारत में आग की लपटों पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है. लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझी है. उससे लगातार धुएं का काला गुबार उठ रहा है. दमकल कर्मचारी लगातार पानी का छिड़काव कर इमरात को ठंडा करने में जुटे हैं. 

पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

जिस इमारत में आग लगी है, वहां पर बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और स्थायी टिन की शेड बनी हुई चार मंजिलें हैं.  बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें हैं, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर लोग रहते हैं. आग लगते ही दो लोग इमारत से नीचे कूद गए थे. इस वजह से उनको भी चोट आई है. इलाज के लिए उनको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग बुझाने की कोशिश के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. हालांकि आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

Latest and Breaking News on NDTV

शनिवार को द्वारका की इमारत में भी लगी थी आग

बता दें कि शनिवार को दिल्ली के द्वारका की एक चार मंजिला इमारत में भी आग लग गई थी. कई दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था. पुलिस के अनुसार, पालम निवासी आशीष भारद्वाज को शुक्रवार को चीन से लगभग 70-80 लाख रुपये के कपड़ों की खेप मिली थी, जिसे भूतल पार्किंग में रखा गया था और आग में सारा स्टॉक जलकर खाक हो गया. इस घटना के दौरान जान बचाने के लिए एक 21 साल का लड़का पहली मंजिल से नीचे कूद गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Fire, Palam Fire, Delhi Palam Fire, Palam Ramfal Chowk Fire, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com