बारिश का मौसम घूमने-फिरने का अलग ही आनंद लेकर आता है. अगर आप भी मानसून में किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं, तो दक्षिण भारत की कई जगहें इस मौसम में अपनी असली खूबसूरती बिखेरती हैं. कहीं बादलों से ढकी पहाड़ियां मन मोह लेती हैं तो कहीं झरने और चाय के बागान ट्रिप को यादगार बना देते हैं. आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में, जहां मानसून में घूमने का अनुभव खास बन सकता है.
घने जंगलों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है ये जगह
करीब 3,500 फीट की ऊंचाई पर बसा वालपराई चाय के बागानों, घने जंगलों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है. बारिश के मौसम में यहां की प्राकृतिक खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. वहीं, दक्षिण भारत का 'चेरापूंजी' कहलाने वाला अगुम्बे भारी बारिश, हरे-भरे जंगलों और शानदार झरनों के लिए जाना जाता है. नेचर लवर्स के लिए यह बेहतरीन जगह है.
यहां मिलेगा एडक्कल गुफाएं और जीप सफारी का रोमांच
वायनाड में रेनफॉरेस्ट ट्रेक, एडक्कल गुफाएं और जीप सफारी का रोमांच मिलता है. वहीं अथिरापल्ली वॉटरफॉल मानसून में अपने सबसे भव्य रूप में नजर आता है. वहीं, ऊटी की ठंडी वादियां, हरियाली और बादलों से घिरे पहाड़ कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए शानदार हैं. वहीं अल्लेप्पी की हाउसबोट और बैकवॉटर की सैर मानसून में अलग ही अनुभव देती है.
कम भीड़ वाला हिल स्टेशन है लांबासिंगी
आंध्र प्रदेश का लांबासिंगी कम भीड़ वाला शांत हिल स्टेशन है. कन्याकुमारी में समुद्र और बादलों का अनोखा संगम देखने को मिलता है. वहीं बीच वेकेशन पसंद करने वालों के लिए लक्षद्वीप भी शानदार विकल्प है. हालांकि यहां जाने से पहले मौसम और समुद्री सेवाओं की जानकारी जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें: दुनिया घूमने के लिए नौकरी छोड़ने की जरूरत नहीं, इस महिला ने बताया कैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं