विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने चुनी अपनी World Cup 2027 की भारतीय टीम, 10 स्टार बाहर, भारत के भविष्य को भी नहीं मिला मौका

सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चुनाव किया है. जिसमें उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जबकि कई मैच विनर खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया है.

सुनील गावस्कर ने चुनी अपनी  World Cup 2027 की भारतीय टीम, 10 स्टार बाहर, भारत के भविष्य को भी नहीं मिला मौका
रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर

आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शुरू होने में वैसे अभी काफी दिन शेष हैं. मगर देश में आगामी टूर्नामेंट को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं. कप्तान और कोच सभी वनडे मुकाबलों को अब आगामी टूर्नामेंट से पहले ट्रायल मुकाबले के तौर पर देख रहे हैं. देश के पूर्व क्रिकेटरों की नजर भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई है. देश के कुछ पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने तो आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी चहेती 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है. जिसमें भारत के पूर्व कप्तान एवं महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का भी नाम शामिल हो गया है. गावस्कर ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. जिसमें एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. मगर उन्होंने कुछ बड़े खिलाड़ियों नजरअंदाज भी किया है. 

सुनील गावस्कर ने इन 10 बड़े खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज

सुनील गावस्कर ने जिन 10 बड़े खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट से नजरअंदाज किया है. उसमें यशस्वी जायसवाल से लेकर तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है. गावस्कर की तरफ से यशस्वी जायसवाल को नजरअंदाज किया जाना हर किसी को चौंका रहा है. क्योंकि उन्हें वनडे फॉर्मेट में जब-जब भी मौका मिला है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है. 

यशस्वी जायसवाल का वनडे करियर 

खबर लिखे जाने तक यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम की तरफ से वनडे फॉर्मेट में कुल छह मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से छह पारियों में 71.25 की औसत से 285 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक शामिल है. ये रन उन्होंने 97.60 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. नाबाद 116 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

वर्ल्ड कप 2027 के लिए सुनील गावस्कर की तरफ से चुनी गई भारतीय टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी.

यह भी पढ़ें- 50, 100, 150, 200 और 250, जब टेस्ट में आया T20 वाला तूफान, भारत ने ध्वस्त कर डाले 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sunil Gavaskar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com