Xiaomi फैन्स के लिए अच्छी खबर है. Xiaomi के एक फ्लैगशिप फोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. इससे आप काफी कम कीमत पर अपने लिए दमदार फोन खरीद सकते हैं. हम यहां पर बात कर रहे हैं Xiaomi 17 Ultra की. ये स्मार्टफोन को उन खरीदारों को काफी पसंद आएगा जो अपने लिए पावरफुल स्मार्टफोन धांसू कैमरा के साथ लेना चाहते हैं. इस फोन को 1 लाख से ऊपर की कीमत पर लॉन्च किया गया था.
हालांकि, Amazon पर फिलहाल जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. इससे इसकी इफैक्टिव कीमत 10 हजार रुपये तक कम हो सकती है. अगर आप Xiaomi 17 Ultra खरीदने का सोच रहे हैं तो ये कम कीमत में फोन लेने का अच्छा मौका हो सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे ऑफर ज्यादा समय तक नहीं रहते है.
Xiaomi 17 Ultra पर डील
आपको बता दें कि Xiaomi 17 Ultra की ऑफिशियल कीमत 1,39,999 रुपये है. हालांकि, Amazon पर इस फोन की खरीदारी पर बैंक ऑफर दिया जा रहा है. इस फोन को SBI, IDFC First, Kotak या Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर आपको 10 हजार की छूट मिलेगी. इसके अलावा, आप Amazon पर अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं और अपनी बचत को और बढ़ा सकते हैं.
Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप दी गई है. इसके अलावा, स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कैमरा की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में पीछे Leica-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 200MP का टेलीफोटो सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Xiaomi 17 Ultra: क्या आपको खरीदना चाहिए?
Xiaomi 17 Ultra उन खरीदारों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जिनकी प्रॉयोरिटी कैमरा परफॉर्मेंस है. फोटोग्राफी के अलावा भी स्मार्टफोन में प्रीमियम ओवरऑल पैकेज मिलता है. इसमें अच्छा डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है. बैटरी लाइफ भी एक ऐसा एरिया है जहां Xiaomi 17 Ultra अच्छा परफॉर्म करता है.
ये भी पढ़ें- AI ने की चीटिंग! पकड़े जाने पर खुद को करने लगे 'कुर्बान', OpenAI में हुआ एआई का 'विद्रोह'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं