विज्ञापन

13,999 रुपये में हुआ था लॉन्च, अब 17,499 हो गई कीमत, Samsung के कई फोन अचानक हो गए महंगे

Samsung Galaxy M17 5G, F17 5G समेत कई फोन महंगे हो गए हैं. Xiaomi Pad 8 की कीमत भी दूसरी बार बढ़ी, जानें नई कीमत और कितना हुआ इजाफा.

13,999 रुपये में हुआ था लॉन्च, अब 17,499 हो गई कीमत, Samsung के कई फोन अचानक हो गए महंगे

Smartphones Price Hike: फोन की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. Samsung Galaxy M17 5G, Galaxy F17 5G, Galaxy F70e 5G और Galaxy M17e 5G समेत कई मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत भारत में बढ़ा दी गई है. वहीं Xiaomi ने भी अपने फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 8 की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की है.

दिलचस्प बात ये है कि इन डिवाइस की कीमत में ये पहली बढ़ोतरी नहीं है. Xiaomi Pad 8 की कीमत में पिछले दो महीनों में दूसरी बार इजाफा हुआ है, जबकि Samsung Galaxy F और Galaxy M सीरीज के फोन की कीमत पिछले छह महीनों में दूसरी बार बढ़ाई गई है. नई बढ़ोत्तरी के बाद Samsung के इन मिड-रेंज फोन और Xiaomi Pad 8 को खरीदने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी.

Samsung Galaxy F और M सीरीज की कीमत बढ़ी

टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के मुताबिक, Samsung Galaxy M17 5G की कीमत में RAM के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है.
4GB RAM वाले मॉडल की कीमत 1,000 रुपये, 6GB RAM वाले मॉडल की कीमत 2,000 रुपये और 8GB RAM वाले मॉडल की कीमत 3,000 रुपये बढ़ाई गई है. इसी तरह Galaxy F17 5G के 6GB RAM मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये और 8GB RAM मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है.

Galaxy F70e 5G और M17e 5G भी हुए महंगे

रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy F70e 5G और Galaxy M17e 5G की कीमत भी बढ़ाई गई है. दोनों फोन के 4GB और 6GB RAM वैरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये और 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद दोनों स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 17,499 रुपये हो गई है. लॉन्च के समय इनकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये थी.

Xiaomi Pad 8 की कीमत में फिर बढ़ोतरी

Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 8 की कीमत भी एक बार फिर बढ़ा दी है. Xiaomi India की ऑनलाइन लिस्टिंग में नई कीमत अपडेट कर दी गई है. अब Xiaomi Pad 8 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो गई है. वहीं इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत अब 43,999 रुपये है.

दो महीने में दूसरी बार बढ़ी Pad 8 की कीमत

Xiaomi Pad 8 की कीमत में इससे पहले जून में बढ़ोतरी की गई थी. उस समय 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 38,999 रुपये कर दी गई थी. अब नई बढ़ोतरी के बाद दोनों वैरिएंट 3,000 रुपये और 5,000 रुपये महंगे हो गए हैं. हालांकि, ये बढ़ोत्तरी पिछली 2,000 रुपये की कीमत बढ़ोतरी के मुकाबले ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- रिश्वत को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट हो गई ऑफलाइन, जानें क्यों लेना पड़ा फाउंडर को ये फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung Galaxy M17 5G, Samsung Galaxy F17 5G Price In India, Samsung Galaxy F17 5G Price Hike, Xiaomi Pad 8 Price Hike, Xiaomi Pad 8 Price Hiked To Rs 2000
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com