विज्ञापन

Apple को पछाड़ेगा Xiaomi? iPhone Duo जैसे दिखने वाले फोन की बिक्री शुरू, कीमत कम, फीचर्स धांसू

Xiaomi ने चीन में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi 18 Fold लॉन्च कर दिया है, जिसकी सीधी टक्कर Apple के iPhone Duo से है. अब इसकी सेल शुरू हो गई है.

Apple को पछाड़ेगा Xiaomi? iPhone Duo जैसे दिखने वाले फोन की बिक्री शुरू, कीमत कम, फीचर्स धांसू
Xiaomi 18 Fold

चीन और अमेरिका के बीच तकनीकी मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है. 9 सितंबर को Apple ने अपना फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. इसके दो दिन बाद ही Xiaomi 18 Fold की बिक्री पूरे चीन में शुरू हो गई है. चीनी कंपनी Xiaomi का ये नया फोल्डेबल फोन दिखने में काफी हद तक Apple के नए iPhone Duo जैसा लगता है.

हालांकि, Apple के फैन्स को iPhone Duo चलाने के लिए 23 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा. Xiaomi ने छोटे और चौड़े फोल्डेबल डिजाइन को चुना है, और यदि आप दोनों की तुलना करें, तो इनके बीच की समानता को नजरअंदाज करना काफी मुश्किल है. यदि आपने Samsung का Galaxy Z Fold 8 देखा है, तो आप जानते होंगे कि उस स्मार्टफोन का आकार अधिक ब्लॉकी है. लेकिन Xiaomi 18 Fold ने एक अलग रास्ता चुना है. इसमें राउंडेड एजेस और काफी चौड़ा लुक मिलता है, जो काफी हद तक Apple के iPhone Duo की डिजाइन से मेल खाता है.

संभावना है कि Xiaomi 18 Fold को भारत और अमेरिका जैसे बाजारों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद, इसके स्पेसिफिकेशन्स इसे फोल्डेबल फोन के शौकीनों के लिए बेहद खास बनाते हैं.

Xiaomi 18 Fold के स्पेसिफिकेशन्स

फीचर्स की बात करें तो नए Xiaomi 18 Fold में 7.58-इंच की मुख्य स्क्रीन और 5.38-इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है. ये फोन Xiaomi के XRING O3 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB या 16GB RAM का ऑप्शन मिलता है. स्टोरेज के मामले में भी कोई समस्या नहीं है, क्योंकि इसमें 1TB तक की स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. इसके अलावा, इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे हैवी यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

Xiaomi 18 Fold

Xiaomi 18 Fold

कैमरा एडवांटेज

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 200MP का मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. ये तीनों ही कैमरे Leica (लाइका) ब्रांडिंग के साथ आते हैं, जो फोटोग्राफी के शौकीनों को निश्चित रूप से अपनी ओर खींचेगे.

Xiaomi 18 Fold की कीमत

Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo सबसे प्रीमियम रेंज में आता है. जिसकी शुरुआती कीमत 1,999 अमेरिकी डॉलर (USD) है. भारत में इसकी कीमत 3 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके मुकाबले, चीनी बाजार में Xiaomi का 18 Fold थोड़ा सस्ता है. इसकी कीमत लगभग 1,600 USD रखी गई है, हालांकि इसे किसी दूसरे देश में इंपोर्ट करने पर इसकी कीमत थोड़ी बढ़ सकती है.

ग्लोबली लॉन्च होगा Xiaomi का ये फोन?

फिलहाल ये फोन केवल चीनी बाजार तक ही सीमित है. इसका मतलब है कि यदि आप भारत या किसी अन्य देश में रहते हैं जहां Xiaomi काम करती है, तो आपको इस फोल्डेबल फोन को खरीदने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. Xiaomi और Apple दोनोंअपने फोल्डेबल फोन्स के लिए इस छोटे और चौड़े डिजाइन को अपना रहे हैं. अब ऐसा लगने लगा है कि यह फॉर्म फैक्टर आने वाले समय में प्रीमियम फोल्डेबल फोन्स की दुनिया का नया ट्रेंड बन सकता है.

ये भी पढ़ें- कम कीमत पर मिलेंगे Samsung के प्रीमियम फोन, 1 साल की वारंटी, कंपनी का नया प्रोग्राम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Xiaomi 18 Fold, Xiaomi 18 Fold Launch, Xiaomi 18 Fold Vs IPhone Ultra, IPhone Duo, Apple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com