विज्ञापन

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, 6.9 इंच का डिस्प्ले, 8,000mAh की बैटरी, जानें कीमत और ऑफर्स

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च हो गया है. फोन में 8,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और HyperOS 3 मिलता है. शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है.

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च,  6.9 इंच का डिस्प्ले, 8,000mAh की बैटरी, जानें कीमत और ऑफर्स

Redmi ने भारत में अपना नया Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है. यह देश में Note 17 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है. फोन कुछ सप्ताह पहले चीन में लॉन्च हुआ था और अब इसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है. Redmi Note 17 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और HyperOS 3 जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन तक चल सकता है.

Redmi Note 17 5G की कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 17 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट 30,999 रुपये में मिलेगा. इस फोन की बिक्री 12 अगस्त से Amazon और Xiaomi India की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी. इसे Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple रंगों में खरीदा जा सकेगा. कंपनी SBI, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है.

6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर

Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच का Full HD+ TrueColour AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले में 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और HydroTouch 2.0 फीचर भी मिलता है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

फोन में 4nm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. ये स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है. कंपनी चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

50MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 2.5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक फोन में एक चार्ज पर करीब 28.29 घंटे YouTube वीडियो, 24.14 घंटे WhatsApp, 10.58 घंटे Google Maps नेविगेशन और 13.89 घंटे BGMI गेमिंग की जा सकती है.

अन्य फीचर्स

Redmi Note 17 5G में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए Vapour Chamber Cooling System दिया गया है. फोन IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है. इसका वजन 225 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.4mm है.

ये भी पढ़ें- 1000 रुपये से भी कम में आया ये फोन, Type-C चार्जिंग पोर्ट और Wireless FM का मिलेगा सपोर्ट, जानें सभी फीचर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Redmi Note 17 5G, Redmi Note 17 5G India Launch, Redmi Note 17 5G Price In India, Xiaomi, Redmi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com