विज्ञापन

बढ़ने वाली हैं Mobile और Laptop की कीमतें! Apple, Vivo, Oppo ने खड़े किए हाथ...जानिए आखिर वजह क्या है!

AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण दुनिया भर में मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की भारी किल्लत हो गई है. जानिए कैसे यह नया संकट आपके अगले स्मार्टफोन, लैपटॉप और प्लेस्टेशन की कीमतों को आसमान पर पहुंचाने वाला है.

बढ़ने वाली हैं Mobile और Laptop की कीमतें! Apple, Vivo, Oppo ने खड़े किए हाथ...जानिए आखिर वजह क्या है!
अब महंगे हो जाएंगे स्मार्टफोन और लैपटॉप!
Photo Credit: Unsplash

आने वाले दिनों में मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और प्लेस्टेशन (PS5) जैसे गेमिंग कंसोल और भी ज्यादा महंगे होने जा रहे हैं. मजेदार बात यह है कि इस बार कीमतों में आग लगाने के पीछे कोई टैक्स या ट्रांसपोर्टेशन का खर्च नहीं है, बल्कि इसका असली विलेन AI है. AI टेक्नोलॉजी के एक नए साइड इफेक्ट के कारण टेक गैजेट्स की कीमतें आम आदमी के बजट से बाहर होने वाली हैं.

दरअसल, पूरी दुनिया में AI का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है. चैटबॉट्स और AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए बहुत भारी मात्रा में डेटा ट्रांसफर और स्टोरेज की जरूरत होती है. इसके लिए AI कंपनियां धड़ाधड़ मेमोरी और स्टोरेज चिप्स खरीद रही हैं. बाजार में इन चिप्स को बनाने वाली मुख्य रूप से तीन ही कंपनियां हैं- सैमसंग, एसके हाइनिक्स और माइक्रोन. AI कंपनियों द्वारा बल्क में खरीदारी करने की वजह से बाजार में आम गैजेट्स के लिए चिप्स की भारी कमी हो गई है, जिससे इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं.

Nothing Phone (4b) का पहला लुक लीक! सिर्फ 25 हजार में मिलेगा आर-पार दिखने वाला जादुई स्मार्टफोन

Apple के CEO टिम कुक ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में साफ शब्दों में कहा कि अगले मैकबुक, आईफोन या आईपैड की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकना अब नामुमकिन हो चुका है. उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इन चिप्स की कीमत करीब 4 गुना तक बढ़ चुकी है, जिसे लंबे समय तक खुद बर्दाश्त करना कंपनी के लिए संभव नहीं है. डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाली एक सामान्य चिप की कीमत महज एक साल में 350 डॉलर से बढ़कर सीधे 1,300 डॉलर पर पहुंच गई है.

यानी किसी भी स्मार्टफोन को बनाने की कुल लागत में 8 से 12 फीसदी हिस्सा इन मेमोरी चिप्स का होता है. नवंबर 2025 से ही स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और कुछ मॉडल्स की कीमत तो करीब दोगुनी तक हो चुकी है. 

Oppo Reno 16 में मिलेगा 200MP कैमरा! मात्र 9 रुपये में मिल रहा है महंगे ईयरबड्स पाने का मौका भी!

Oppo और Vivo जैसी कंपनियों ने भारत में अपने नए फोन पहले से ही ऊंचे दामों पर लॉन्च करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही सैमसंग के आने वाले नए फोल्डेबल फोन्स की कीमतें भी पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा होने की उम्मीद है.

भारत में ये चिप्स डॉलर के भुगतान पर खरीदी जाती हैं, जिससे रुपये की गिरती वैल्यू के कारण कंपनियों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं. आखिरकार कंपनियां इस बढ़े हुए खर्च का बोझ ग्राहकों की जेब पर ही डालती हैं, जिससे भारत में फोन और लैपटॉप खरीदना बहुत ज्यादा महंगा हो जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smartphones, AI Chip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com