विज्ञापन

सात साल बाद भारत में वापस लौटी Vivo की ये सीरीज, 32MP सेल्फी कैमरा, 7050mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

Vivo S2 भारत में लॉन्च हो गया है. स्मार्टफोन में 7,050mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है.

सात साल बाद भारत में वापस लौटी Vivo की ये सीरीज, 32MP सेल्फी कैमरा, 7050mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

Vivo ने भारत में अपना नया Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. करीब सात साल बाद कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी S-सीरीज की वापसी की है. नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा और 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. ये फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है.

Vivo S2 की कीमत और उपलब्धता

Vivo S2 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 45,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इस फोन को Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है.

Vivo S2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर गैमट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है. फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. इसमें 8GB तक Extended RAM का भी सपोर्ट दिया गया है.
ये स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है.
 

Latest and Breaking News on NDTV

50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं.

7,050mAh बैटरी और 44W FlashCharge

Vivo S2 में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में Dual 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, OTG और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन IP68 और IP69 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है. इसका वजन 197 ग्राम से 199 ग्राम के बीच है.

ये भी पढ़ें- Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, 6.9 इंच का डिस्प्ले, 8,000mAh की बैटरी, जानें कीमत और ऑफर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivo S2, Vivo S2 5G, Vivo S2 India Launch Date, Vivo, Smartphone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com