विज्ञापन

Nothing Phone (4b) का पहला लुक लीक! सिर्फ 25 हजार में मिलेगा आर-पार दिखने वाला जादुई स्मार्टफोन

Nothing Phone (4b) का नया टीज़र भारत में जारी कर दिया गया है. जानिए इस ट्रांसपेरेंट डिजाइन, सिंगल रियर कैमरा और लगभग 25,000 रुपये के बजट में आने वाले नथिंग के नए स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में सबकुछ.

Nothing Phone (4b) का पहला लुक लीक! सिर्फ 25 हजार में मिलेगा आर-पार दिखने वाला जादुई स्मार्टफोन
Nothing Phone (4b) की कीमत होगी सिर्फ 25 हजार

Transparent डिजाइन के लिए मशहूर कंपनी Nothing एक बार फिर अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) बाजार में उतारने वाली है. इससे पहले कंपनी ने सिर्फ '(b)' लिखकर एक टीज़र पोस्ट किया था, लेकिन इस बार फोन की पहली झलक भी दिखा दी गई है, जो बेहद कमाल की लग रही है.

(b)usted की पहली झलक

नथिंग ने वीडियो के साथ कैप्शन में '(b)usted' लिखा है, जो कंपनी के रहस्यमयी '(b)' वाले कैंपेन का अगला हिस्सा है. इस नए छोटे से वीडियो में फोन के पिछले हिस्से का एक हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है. कंपनी अगले कुछ हफ्तों के भीतर ही भारत और ग्लोबल मार्केट में इस फोन को पेश कर सकती है.

7 साल तक नहीं खराब होगी बैटरी! 30 जून को आ रहा है OnePlus का यह नया फोन, उड़ जाएंगे होश

टीजर वीडियो में फोन के पिछले हिस्से के नीचे इसके अंदरूनी पार्ट्स और कंपोनेंट्स दिखाई दे रहे हैं. टीजर से जो सबसे बड़ा बदलाव सामने आया है, वह है इसका कैमरा सेटअप. वीडियो में दिख रहे डिजाइन के मुताबिक इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ सिर्फ एक सिंगल कैमरा दिया जा सकता है. आमतौर पर नथिंग के फोन में डुअल या ट्रिपल कैमरे मिलते हैं, लेकिन सिंगल कैमरा देने का मतलब यह है कि कंपनी इस फोन को एक खास और किफायती प्राइस रेंज में पेश करने की प्लानिंग कर रही है.

iPhone 18 Pro का पहला लुक लीक! मिलेगा ऐसा अनोखा डिस्प्ले, AI फीचर और धांसू कलर

नथिंग के पास अभी मेन फोन सीरीज जैसे Phone (2) या Phone (3) है और बजट सेगमेंट के लिए Phone (a) सीरीज है. अब इस नए Phone (4b) के आने से कंपनी के पोर्टफोलियो में एक और नई सीरीज जुड़ जाएगी. भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत लगभग 25,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

हाल ही में नथिंग ने यह भी साफ किया था कि इस साल वह अपने सब-ब्रांड CMF के तहत कोई नया फोन नहीं लाएगा क्योंकि उनके पास कोई बड़ा अपग्रेड नहीं था. ऐसे में कंपनी का पूरा ध्यान अब इस नए फोन पर है, जिसके बाकी फीचर्स आने वाले दिनों में सामने आ जाएंगे.
 

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com