Oppo भारत में अपनी सबसे पॉपुलर और स्टाइलिश सीरीज का अगला वर्जन Oppo Reno 16 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अपने शानदार डिजाइन और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाने वाली इस सीरीज के साथ कंपनी कुछ ऐसा अनोखा लेकर आ रही है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए मात्र 9 रुपये का एक ऐसा ऑफर निकाला है जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
9 रुपये का धमाकेदार ऑफर
ओप्पो ने भारत में इस सीरीज को लॉन्च करने के कैंपेन के तहत एक बेहद ही कमाल का 'प्रिविलेज पैक' पेश किया है. इस पैक की कीमत महज 9 रुपये रखी गई है. इस छोटे से पैक के अंदर ग्राहकों को तीन शानदार कूपन मिलेंगे. इसमें 800 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट, ओप्पो पैड एसई पर 1000 रुपये की छूट, ओप्पो एन्को बड्स 3 प्रो बिल्कुल मुफ्त और रेनो 16 सीरीज का एक प्रीमियम फोन केस शामिल है.
Nothing Phone (4b) का पहला लुक लीक! सिर्फ 25 हजार में मिलेगा आर-पार दिखने वाला जादुई स्मार्टफोन
Oppo Reno 16 के फीचर्स
इस सीरीज के तहत भारत में दो मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं, जिनमें Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro शामिल हैं. ओप्पो रेनो 16 प्रो में 6.78 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि स्टैंडर्ड रेनो 16 मॉडल में 6.32 इंच का थोड़ा कॉम्पैक्ट 1.5K OLED पैनल दिया जा सकता है. स्मूदनेस के मामले में दोनों ही फोन लाजवाब होंगे क्योंकि दोनों में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है.
ओप्पो रेनो 16 प्रो में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है, वहीं रेनो 16 मॉडल डाइमेंसिटी 8550 सुपर चिपसेट के साथ आ सकता है. इसके अलावा इन दोनों फोन में 16GB तक की भारी-भरकम रैम और 1TB तक की विशाल इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है. ये दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 पर काम करेंगे.
iPhone 18 Pro का पहला लुक लीक! मिलेगा ऐसा अनोखा डिस्प्ले, AI फीचर और धांसू कलर
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही मॉडल्स में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसका मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का होगा. इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया है जिससे आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.
रेनो 16 प्रो में 7,000mAh की बेहद दमदार बैटरी दी जा सकती है, जबकि नॉर्मल रेनो 16 में 6,700mAh की बैटरी मिल सकती है. दोनों ही फोन 80W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे.
इस सीरीज की बिक्री भारत में Amazon India के जरिए की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं