WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले Android यूजर्स के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है. WhatsApp एक ऐसे कमाल के फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद आपको किसी को वॉइस नोट या ऑडियो मैसेज भेजने के लिए बार-बार व्हाट्सएप ऐप को ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी एक नया Home Screen Widget तैयार कर रही है जो आपके फोन की स्क्रीन पर ही वॉइस मैसेज का एक डायरेक्ट शॉर्टकट बटन दे देगा.
WhatsApp का यह नया फीचर पूरी तरह से डेवलपमेंट स्टेज में है और आम बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसके कोड्स से यह साफ पता चल गया है कि व्हाट्सएप अपने सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले वॉइस नोट फीचर को बेहद आसान बनाने जा रहा है.
अभी के समय में अगर आपको किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को वॉइस मैसेज भेजना होता है, तो आपको सबसे पहले व्हाट्सएप ऐप खोलना पड़ता है, फिर उस व्यक्ति की चैट सर्च करनी पड़ती है और तब जाकर माइक बटन दबाकर रिकॉर्डिंग करनी होती है.
लेकिन इस नए विजेट के आने के बाद यह पूरा झंझट खत्म हो जाएगा. आप सीधे अपने फोन की होम स्क्रीन पर मौजूद विजेट को टैप करके वॉइस नोट रिकॉर्ड करना शुरू कर सकेंगे और ऑडियो तैयार होने के बाद सीधे कॉन्टैक्ट चुनकर उसे भेज पाएंगे.
Samsung लाया Pets के लिए अनोखा AI डॉक्टर! पालतू जानवरों की फोटो देखकर बताएगा उनकी बीमारी
एक साथ कई लोगों को भेज सकेंगे वॉइस नोट
यह नया विजेट सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी मदद से आप एक ही वॉइस नोट को एक सिंगल कॉन्टैक्ट या फिर एक साथ कई सारे लोगों को सेंड कर सकेंगे. इसके अलावा, व्हाट्सएप यूजर्स को इस विजेट के जरिए रिकॉर्ड किए गए वॉइस नोट्स को सीधे अपने स्टेटस अपडेट (Status Update) के रूप में शेयर करने का विकल्प भी दे सकता है. यह उन लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा जो दिनभर में ढेर सारे ऑडियो मैसेजेस भेजते हैं.
Apple फिर ला रहा है दुनिया का सबसे स्लिम फोन! लीक हो गए 2027 iPhone Air के सीक्रेट फीचर्स
स्टेटस के लिए भी आ रहा है एक अलग शॉर्टकट
WhatsApp सिर्फ वॉइस मैसेज तक ही नहीं रुक रहा है, बल्कि कंपनी एंड्रॉइड होम स्क्रीन के लिए एक और अलग विजेट पर भी काम कर रही है. यह दूसरा विजेट खास तौर पर 'स्टेटस अपडेट्स' के लिए होगा. इसके जरिए यूजर्स बिना ऐप खोले ही अपने दोस्तों के हालिया स्टेटस की एक्टिविटी देख सकेंगे और स्क्रीन से ही अपना नया स्टेटस भी तुरंत लगा पाएंगे. ये दोनों विजेट्स पहले बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किए जाएंगे और उसके बाद इन्हें सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं