विज्ञापन

Samsung लाया Pets के लिए अनोखा AI डॉक्टर! पालतू जानवरों की फोटो देखकर बताएगा उनकी बीमारी

Samsung पूरे मेडिकल इकोसिस्टम को बदलने की तैयारी में है. वह स्मार्टफोन्स और गैलेक्सी वॉच के डेटा को सीधे हेल्थकेयर सर्विसेज और डॉक्टरों के सिस्टम से जोड़ने की तैयारी कर रहा है.

Samsung लाया Pets के लिए अनोखा AI डॉक्टर! पालतू जानवरों की फोटो देखकर बताएगा उनकी बीमारी

Samsung ने स्टार्टअप 'Lifet' के साथ मिलकर एक ऐसा जादुई AI पेट केयर सॉल्यूशन लॉन्च किया है जो आपके पालतू जानवरों (कुत्ते या बिल्ली) की सिर्फ एक फोटो देखकर उनकी बीमारी का पता लगा लेगा. इस तकनीक की मदद से गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स को सिर्फ अपने Pet की एक साफ फोटो खींचनी होगी. इसके बाद सैमसंग का एडवांस्ड एआई इस फोटो का बारीकी से विश्लेषण करेगा. यह तकनीक आपके पालतू जानवर के दांतों की समस्या, मोतियाबिंद और पटेला लक्सेशन (घुटने की हड्डी खिसकना) जैसी छिपी हुई बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को तुरंत पहचानकर आपको अलर्ट कर देगी.

97 फीसदी सटीक हैं इसके नतीजे

सैमसंग के साथ साझेदारी करने वाला स्टार्टअप 'Lifet' इस क्षेत्र में कोई नया नाम नहीं है. यह कंपनी पहले से ही सैमसंग के स्टार्टअप इनक्यूबेशन प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा रही है और अपनी वेबसाइट के जरिए AI-बेस्ड फोटो एनालिसिस की सर्विस दे रही थी. लाइफेट का दावा है कि उनका AI मॉडल जानवरों की इन बीमारियों को पूरे 97 प्रतिशत की सटीकता के साथ पहचानने में पूरी तरह सक्षम है.

Apple फिर ला रहा है दुनिया का सबसे स्लिम फोन! लीक हो गए 2027 iPhone Air के सीक्रेट फीचर्स

कैसे काम करेगा यह नया AI फीचर?

अगर आप एक सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर हैं और अपने पालतू जानवर के लिए इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको अपने फोन में एक छोटी सी सेटिंग करनी होगी. इसके लिए आपको सबसे पहले सैमसंग के SmartThings ऐप को इंस्टॉल या अपडेट करना होगा. इस ऐप के भीतर आपको कंपनी की विशेष Pet Care सर्विस को एक्टिवेट करना होगा. इसके बाद आपका स्मार्टफोन कैमरा एक डिजिटल पेट डॉक्टर की तरह काम करना शुरू कर देगा जो रोजमर्रा की जिंदगी में आपके पालतू जानवर की सेहत पर पैनी नजर रखेगा.

इंसानों की सेहत के लिए भी बड़े ऐलान

सैमसंग का मकसद AI और कनेक्टेड डिवाइसेस की मदद से हेल्थकेयर को सिर्फ अस्पताल के इलाज तक सीमित न रखकर रोजमर्रा की मॉनिटरिंग में बदलना है. अब यह प्लेटफॉर्म नींद, फिजिकल एक्टिविटी, डाइट, मेंटल हेल्थ आदि को ट्रैक करने के लिए और ज्यादा एडवांस हो गया है. इसमें मिलने वाले नए फीचर्स जैसे 'Heart Health Score' और 'Vitals tracking' यूजर्स को उनकी सेहत के ट्रेंड्स को समझने में बहुत मदद करेंगे.

 ₹63 लाख के रोबोट ऑफिसर को नौकरी से निकाला, 1 साल में नहीं पकड़ पाया एक भी चोर, जानें क्या है पूरा माजरा

सैमसंग सिर्फ पर्सनल डिवाइसेस तक ही सीमित नहीं रह रहा है बल्कि वह पूरे मेडिकल इकोसिस्टम को बदलने की तैयारी में है. कंपनी ने डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म 'Xealth' के साथ एक बड़ा कोलैबोरेशन किया है. इस पार्टनरशिप के जरिए सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और गैलेक्सी वॉच के डेटा को सीधे हेल्थकेयर सर्विसेज और डॉक्टरों के सिस्टम से जोड़ने की तैयारी कर रहा है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com