विज्ञापन

वीडियो विवाद में 48 घंटे में दूसरी बार सामने सीएम भगवंत मान ने दी सफाई, बोले- 'वो मैं नहीं हूं'

पंजाब के CM भगवंत मान ने अपने वायरल वीडियो को पूरी तरह 'फेक' बताते हुए कहा है कि दो अलग-अलग लैब की रिपोर्ट से साबित हो चुका है कि वीडियो में वे नहीं हैं.

वीडियो विवाद में 48 घंटे में दूसरी बार सामने सीएम भगवंत मान ने दी सफाई, बोले- 'वो मैं नहीं हूं'
CM भगवंत मान ने वीडियो विवाद में दूसरी बार दी सफाई
  • भगवंत मान ने विवादित वीडियो को फेक बताते हुए कहा कि वीडियो में दिखाया गया व्यक्ति वे नहीं हैं
  • उन्होंने दो स्वतंत्र लैबों की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए दी सफाई
  • मुख्यमंत्री नेकहा कि वे उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. इस बीच सीएम भगवंत मान ने इस मामले में 48 घंटों में दूसरी बार सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि यह वीडियो फेक है. पंजाब के बाहर स्थित दो लैब की रिपोर्ट से पता चलता है कि वीडियो में मैं नहीं हूं. जो लोग यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कि मैं लोगों के लिए काम कर रहा हूं, वे मुझे बदनाम करना चाहते हैं.

'मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं'

सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज मुझ पर आरोप लगा रही है. जिस पार्टी ने अकाल तख्त साहिब पर हमला किया था, वही अब भगवंत मान पर आरोप लगा रही है. मैं एक सेक्युलर व्यक्ति हूं और सभी धर्मों का सम्मान करता हूं.

उन्होंने कहा कि मैंने DGP से उस व्यक्ति को खोजने के लिए कहा है जिसने यह वीडियो रिकॉर्ड किया है. मैं अकाल तख्त के सामने सिर झुकाता हूं, लेकिन अकाल तख्त के फैसले को बहुत कम लोगों ने माना है. मैं पंजाब के लोगों की सेवा करता रहूंगा.

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने भी दी सफाई

इस मामले में पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ 'पंथ विरोधी ताकतें' सुनियोजित तरीके से पंजाब का माहौल बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए एक संगठित साजिश रची गई है. इस मामले में तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कराई गई है, जिसमें स्पष्ट तथ्य सामने आए हैं.

चीमा ने बताया कि सरकार ने वायरल वीडियो की जांच पंजाब से बाहर स्थित दो स्वतंत्र लैबों से कराई. इस जांच में कुल 1191 फ्रेम का बारीकी से विश्लेषण किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं है, बल्कि उनके जैसे दिखने वाला एक अन्य व्यक्ति है. उन्होंने दावा किया कि आधुनिक तकनीक और एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई.

फॉरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से वित्त मंत्री ने कहा कि चेहरे की संरचना, कद-काठी और शारीरिक बनावट के आधार पर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच स्पष्ट अंतर पाया गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की अनुमानित लंबाई लगभग 5 फुट 10 इंच है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की लंबाई 5 फुट 8 इंच है. इसके अलावा साइड और बैक प्रोफाइल, कंधों की बनावट और शरीर की मुद्रा में भी महत्वपूर्ण अंतर पाया गया है.

यह बी पढ़ें: ‘हाइट का मेल नहीं, कंधे-पोश्चर भी अलग...विवादित वीडियो में भगवंत मान नहीं', AAP ने दिखाई फॉरेंसिक रिपोर्ट

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
Chief sub editor
NDTV इंडिया में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. पिछले करीब 5 वर्षों से मेनस्ट्रीम की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इस दौरान ज़ी न्यूज़, नवभारत टाइम्स और ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagwant Mann, Bhagwant Mann 'Drunk On Flight', Bhagwant Mann Alcohol, Bhagwant Mann Alcohol Row, Bhagwant Mann Video Forensic Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com