असम के दो जिलों से 14.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि लगातार चलाए गए अभियान के तहत ये मादक पदार्थ श्रीभूमि और नगांव जिलों से जब्त किए गए हैं.
शर्मा ने पोस्ट में कहा, 'मादक पदार्थों के विरुद्ध हमारा अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी है. ... श्रीभूमि और नगांव जिला पुलिस ने 14.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं.' मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों और इसके तस्करों के विरुद्ध यह कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
लेखक के बारे में
भाषा
Agency
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Narcotics Abuse