विज्ञापन

कहां लापता हो गए ममता के सुरक्षाकर्मी? TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने रात भर दिया पहरा, VIDEO सामने आया

बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बड़ा सनसनीखेज दावा किया है. डेरेक ने कहा कि 20 साल से ममता की सुरक्षा में तैनात जवानों को हटा दिया गया है. उन्होंने अपनी कार से एंट्री गेट को ब्लॉक कर रात भर पहरा देने की बात कही.

कहां लापता हो गए ममता के सुरक्षाकर्मी? TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने रात भर दिया पहरा, VIDEO सामने आया
ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर TMC ने बड़ा दावा किया है.
  • ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रॉयन ने बड़ा चौंकाने वाला दावा किया है.
  • डेरेक ने कहा कि 20 साल से ममता की सुरक्षा में तैनात जवानों को हटा दिया गया है.
  • उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि कार से ममता के घर का एंट्री गेट ब्लॉक कर मैं पहरा दे रहा हूं.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी में मची भगदड़ के बीच ममता बनर्जी की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही है. टीएमसी की टूट कोलकाता से दिल्ली तक पहुंच चुकी है. पार्टी के करीब दो तिहाई सांसद एक अनजान पार्टी में विलय कर चुके हैं. दूसरी ओर राज्य में TMC नेताओं पर लगातार एजेंसियों की दबिश पड़ रही है. इस बीच अब TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने एक बड़ा दावा करते हुए बताया कि ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनाव जवानों को हटा दिया गया है. डेरेक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए पोस्ट में दावा किया कि बीते 20 साल से ममता की सुरक्षा में तैनात PSO को अचानक हटा दिया गया है. 

डेरेक के वीडियो में सुरक्षाकर्मियों की कुर्सियां खाली

डेरेक ओ ब्रायन के वीडियो में कोलकाता स्थित ममता बनर्जी के घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों की कुर्सियां खाली नजर आ रही है. लाइव वीडियो में डेरेक खुद यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि रात के 9.30 बजे हैं, ममता बनर्जी की सुरक्षा में 20 साल से तैनात PSO हटा दिए गए है. उनके घर पर तीन अनजान लोगों को तैनात किया गया है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

डेरेक ने कार से एंट्री गेट किया ब्लॉक

डेरेक ओ ब्रायन का दावा है कि जिस समय उन्होंने यह वीडियो लाइव किया, उस समय ममता घर में थी. दो दशक से उनकी सुरक्षा में तैनात रहे जवानों को हटाकर तीन अनजान लोगों की तैनाती की गई है. जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. ऐसे में डेरेक ने खुद की कार से ममता के घर का एंट्री गेट ब्लॉक किया. 

डेरेक ने कहा- रात भर पहरा दे रहे हैं

ममता के घर के एंट्री गेट को ब्लॉक करने के बाद डेरेक ने कहा कि वो दीदी की सुरक्षा के लिए रात भर पहरा दे रहे हैं. हालांकि डेरेक के शेयर किए गए वीडियो में कुछ जवान ममता बनर्जी के घर के बाद सिक्योरिटी पोस्ट पर नजर आ रहे हैं. TMC का कहना है कि यह कदम तब उठाया गया है जब पूर्व CM ने हॉकरों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और CM शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनावी याचिका दायर की.

यह भी पढ़ें - भवानीपुर में हार नहीं मान रहीं ममता, नतीजे को कलकत्ता हाई कोर्ट में दी चुनौती

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
चीफ सब एडिटर
2017 में राजस्थान पत्रिका से पेशेवर पत्रकारिता जीवन की शुरुआत. इसके बाद इंडिया न्यूज, दैनिक भास्कर होते हुए NDTV में कार्यरत. डिजिटल से करियर की शुरुआ... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Mamata Banerjee News, Mamata Banerjee Security Lapse, Derek O Brien, Derek O Brien News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com