विज्ञापन

WhatsApp E-Mitra: क्या है व्हॉट्सएप ई-मित्र? घर बैठे नागरिकों को मुफ्त मिलेंगी सरकारी सेवाएं!

राजस्थान सीएम भजनलाल ने ई-गवर्नेंस मॉडल को नई दिशा देते हुए 1 जुलाई को ई-मित्र व्हॉट्सएप सेवा की शुरुआत की. इस नई सुविधा से प्रदेश के नागरिक अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन के जरिए 100 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे.

WhatsApp E-Mitra: क्या है व्हॉट्सएप ई-मित्र? घर बैठे नागरिकों को मुफ्त मिलेंगी सरकारी सेवाएं!
व्हाट्सएप से सरकारी सेवाएं
Canva Library

WhatsApp E-Mitra: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने ई- गवर्नेंस को प्राथामिकता देते हुए ई-मित्र सेवा को व्हॉट्सएप अवतार में तब्दील कर दिया है. इससे यूजर अब ई-मित्र के जरिए मिलने वाली सभी सेवाओं का लाभ अब मोबाइल के जरिए घर बैठे उठा सकेंगे. फिलहाल, व्हॉट्सएप ई-मित्र के जरिए लोग घर बैठे बिजली-पानी बिल के भुगतान जैसी 27 सेवाएं पा सकेंगे, लेकिन बाद में उन्हें बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य रखा गया है.

राजस्थान सीएम भजनलाल ने 1 जुलाई को व्हॉट्सएप ई-मित्र ऐप का अपग्रेडेड लांच किया मोबाइल फोन में सेव्ड व्हॉट्सएप ई-मित्र के नंबर 94610-62705 पर 'Hi' मैसेज लिखकर भेजने भर से चैटबॉट सक्रिय हो जाएगा और यूजर के उंगलियों के इशारे पर इच्छित सेवाएं वह हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध करवा देगा.

ये भी पढ़ेंं- Useful WhatsApp Numbers: मुश्किलें चुटकियों में हल कर देंगे ये 5 व्हाट्सएप नंबर्स, आपके फोन में सेव है क्या?

क्या है व्हॉट्सएप ई- मित्र?

व्हॉट्सएप ई-मित्र राजस्थान में पहले से संचालित ई-मित्र सेवा का विस्तार कह सकते हैं. इसके जरिए यूजर अब बिना कार्यालयों के चक्कर काटे घर बैठे अपने मोबाइल फोन से व्हॉट्सएप ऐप की मदद से मूल निवास, जाति, जन्म, मृत्यु, ईडब्ल्यूएस और राशन कार्ड जैसे प्रमाण पत्रों से जुड़ी 27 सेवाएं पा सकेगा. यही नहीं, यूजर इसके साथ ही जन आधार से संबंधित सुविधाएं, पुलिस विभाग की सेवाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी व्हॉट्सएप ई-मित्र से हासिल कर सकेगा. यह तेज, सरल और पारदर्शी होगा, जिससे यूजर का अनुभव अच्छा होना तय है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे काम करता है व्हॉट्सएप ई-मित्र?

व्हॉट्सएप ई-मित्र से जुड़ने के लिए यूजर को पहले व्हॉट्सएप ई-मित्र के WABA नंबर 94610-62705 को अपने फोन के कांटैक्ट में सेव करना होगा. फिर 'Hi' लिखकर अपेक्षित सेवा को सेलेक्ट करना होगा. सेवा को सेलेक्ट करने के बाद यूजर को लॉग इन करने के लिए अपना जन आधार नम्बर देना होगा और ओटीपी वेरिफिकेशन होने के तुरंत बाद वह इच्छित सेवाओं का लाभ ले सकता है.

ये भी पढ़ें-'सूरज' का ईंधन निकालने वाली मशीन हो रही तैयार, खुलेगा असीमित क्लीन एनर्जी का भंडार

लोगों की सहूलियत के लिए शुरू हुआ यह डिजिटल नवाचार यूजर्स को काफी राहत प्रदान करेगा, जिससे मोबाइल पर ही उसे विभिन्न जरूरी सेवाएं सुलभ और सरल तरीके से मिल सकेंगी, जिसके लिए नागरिकों को अभी सरकारी दफ्तर अथवा ई-मित्र का चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन नागरिक अब उन सेवाओंं को व्हॉट्सएप ई-मित्र पर हासिल कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-इलेक्ट्रिक वाहनों में अब नहीं लगेगी आग, नई लिथियम-आयन बैटरी 150 डिग्री तापमान में भी भरेगी फर्राटा

क्या व्हॉट्सएप ई-मित्र सुरक्षित है?

व्हॉट्सएप ई-मित्र के जरिए यूजर की जानकारी लीक होने की आशंका को खारिज करते हुए डीओआईटी के नोडल ऑफिसर ने बताया कि यूजर की सारी जानकारी और सर्विस सीधे डीओआईटी के डेटा सेन्टर से जाएंगी, जिसके लिए ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि एपीआई लेवल का इन्टीग्रेशन होने से तकनीकी तौर पर पूरा डेटा सिक्योर है, क्योंकि सूचना केवल ओटीपी के जरिए अधिकृत व्यक्ति तक ही जा सकता है.

फिलहाल मुफ्त है व्हॉट्सएप ई-मित्र

फिलहाल, व्हॉट्सएप ई-मित्र की सेवाएं नागरिकों के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं और डीओआईटी की मानें तो सेल्फ सर्विस व्हॉट्सएप ई- मित्र सेवा आगे भी फी मुक्त रहेगा. उन्होंने बताया कि व्हॉट्सएप ई- मित्र से जुड़ी कोई समस्या होने पर यूजर अपनी शिकायत 181 पर तत्काल कर सकता है. डीओआईटी का कहना है कि 24 घंटे चलने वाली इन्टीग्रेटेड कॉल सेन्टर यूजर की सभी शिकायतों का तुरंत समाधान करेगी.

ये भी पढ़ें-Garfield AI:  क्लाइंट ने कोर्ट में AI को सौंपा केस, मशीन जीत गई, वकील देखता रह गया

व्हॉट्सएप ई-मित्र का काम देख रहे डीओआईटी के नोडल ऑफिसर उमेश जोशी बताते हैं कि यह सिर्फ एक मोबाइल ऐप का अपडेट नहीं है, बल्कि उस सिस्टम को बदलने की कोशिश है, जो काउन्टर पर लगातार कतारों को बढा रहा है. उमेश जोशी कहते हैं कि लोगों को ई-मित्र सेवाओं के लिए न लाइन लगना पड़ेगा और न ही दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे.

ये भी पढ़ें-क्या होता है ई जीरो FIR, देशभर में लागू करने की है तैयारी, एक क्लिक में जानिए सबकुछ?

व्हॉट्सएप पर ई-मित्र की अधिकांश सेवाएं

जल्द ही ई-मित्र की अधिकांश सेवाएं सीधे व्हॉट्सएप ई-मित्र पर उपलब्ध होगी. इसके लिए ई-मित्र मोबाइल ऐप का नया अपग्रेडेड वर्जन भी सीएम द्वारा लॉन्च किया जा चुका है. इसके जरिए नागरिक घर बैठे बिजली और पानी के बिलों का भुगतान ही नहीं, मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज जैसी सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे. यूजर ऐप पर वह सभी काम निपटा सकेंगे, जो अभी ई-मित्र कियोस्क पर कराए जाते हैं.

चैटबॉट से जुड़ेगी 100 से अधिक सेवाएं

डीओआईटी अगले चरण में व्हॉट्सएप ई- मित्र से जन आधार से जुड़ी सेवाओं समेत 100 से ज्यादा और सेवाओं को जोड़ने पर काम कर रहा है. फिलहाल प्रदेश में ई-मित्र के जरिए पहले ही 200 से ज्यादा सेवाएं दी जा रही हैं. सरकार का कहना है कि वह नागरिकों से जुड़ी इन सेवाओं को व्हॉट्सएप से जोड़कर आम आदमी की परेशानी कम करना चाहती है.

ये भी पढ़ें-पड़ताल: अलका याज्ञनिक को क्या हुआ है? सहारे के बिना नहीं चल पा रहीं सिंगर, क्यों दो सालों से हैं लोगों से दूर!

फिलहाल, व्हॉट्सएप ई-मित्र चैटबॉट को टेक्स्ट के जरिए यूजर ऑपरेट कर सकते हैं, लेकिन निकट भविष्य में यूजर बोलकर भी इसे ऑपरेट कर सकेंगे. डीओआईटी नोडल ऑफिसर ने बताया कि व्हॉट्सएप ई-मित्र चैटबॉट को हिन्दी, अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा में वॉइस मैसेज के जरिए ऑपरेट करने पर काम चल रहा है.

24x7 सेवा में रहेगा व्हॉट्सएप ई- मित्र 

उल्लेखनीय है WABA नंबर पर 'Hi' लिखते ही एक्टिव होने वाला व्हॉट्सऐप ई- मित्र यूजर से उसका जनाधार और सम्बन्धित फोन नम्बर पूछता है और फिर वन टाइम ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद डिस्प्ले हो रही सर्विस को चुनने का ऑप्सन यूजर को देता है, जिसके बाद यूजर घर बैठे सरकारी योजनाओं को बेहचिक लाभ उठा पाता है. राजस्थान सरकार व्हॉट्सएप ई- मित्र को 24 घंटे चलने वाली सेवा बना रही है. शक्ति मोहन की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें-एक फिल्म ने बदली 7-7 सितारों की किस्मत, मूवी ब्लॉकबस्टर हुई तो कहलाए बॉलीवुड के धुरंधर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan EMitra, WhatsApp, Digital India, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com