विज्ञापन

'व्यवस्था छोड़ रहा, व्यक्ति या विचार नहीं'..शहजाद ने बीजेपी चीफ नितिन नवीन को भेजा इस्तीफा, कहा- स्वीकार करें

Shehzad Poonawalla: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भेज दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 'व्यवस्था छोड़ रहा, व्यक्ति या विचार नहीं'

'व्यवस्था छोड़ रहा, व्यक्ति या विचार नहीं'..शहजाद ने बीजेपी चीफ नितिन नवीन को भेजा इस्तीफा, कहा- स्वीकार करें
शहजाद पूनावाला ने नितिन नवीन को भेजा इस्तीफा
  • शहजाद पूनावाला ने बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
  • शहजाद पूनावाला ने इस्तीफे में लिखा 'मैं व्यवस्था छोड़ रहा, व्यक्ति या विचार नहीं.'
  • हालांकि उनका कहना है कि वह पीएम मोदी और बीजेपी के कामों का समर्थन करते रहेंगे.

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा भेज दिया है. शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा 'बहुत ही विनम्रता, स्नेह और आभार के साथ, मैंने एक बार फिर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा है और अनुरोध किया है कि इसे स्वीकार किया जाए. बता दें कि पिछले दिनों शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल में बदलाव किया था. जिसमें उन्होंने बायो से बीजेपी हटा लिया था. जबकि अब उन्होंने अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है.

बीजेपी नेताओं को दिया धन्यवाद 

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी नेताओं का धन्यवाद करते हुए लिखा ' मैं उस मार्गदर्शन, प्यार, सम्मान और मंच के लिए हमेशा आभारी रहूंगा जो बीजेपी की तरफ से और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृहमंत्री अमित शाह, बीएल संतोष, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं व पूरे संघ परिवार ने मुझे दिया और मुझ पर भरोसा जताया. किसी अन्य देश या किसी अन्य पार्टी में मेरे जैसी कहानी, एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और बिना किसी राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की कहानी शायद ही संभव हो पाती. मैं उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद व जिम्मेदारी से विदा ले रहा हूं जिसे मैं बहुत प्यार करता था. 

इस मिशन से जुड़े रहेंगे शहजाद पूनावाला

हालांकि शहजाद पूनावाला ने लिखा ' मैं और विकसित भारत और मेक इंडिया ग्रेट अगेन (MIGA) के हमारे मिशन और विजन को भारत के सबसे महान नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक जोश और जुनून के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. 

30 जुलाई 2026 के भेजा था इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने 30 जुलाई 2026 को अपना इस्तीफा भेजा था, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है. उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत परिस्थितियों की वजह से बीजेपी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त के त्यागपत्र दे रहे हैं. यह फैसला मेरे लिए भावुक करने वाला था. पार्टी ने मुझ से मेरे फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा था. लेकिन लंबे विचार-विमर्श के बाद मैंने आखिरी फैसला लिया और बीजेपी अध्यक्ष से इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है.

पीएम मोदी और बीजेपी के कामों का समर्थन करता रहूंगा

शहजाद पूनावाला ने लिखा 'जैसा कि मैने पहले कहा था कि अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश करूंगा, लेकिन जहां भी संभव होगा और चाहे जिस भी स्वरूप में संभव हो, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यों का समर्थन करता रहूंगा. मैं केवल पार्टी की व्यवस्था छोड़ा रहा हूं, लेकिन विचार नहीं छोड़ रहा हूं. 

ये भी पढे़ंः शहजाद पूनावाला ने X पर अपना बायो बदला, लिखा, 'इस्लाम धर्म, हिंदू संस्कृति, भारतीय विचारधारा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehzad Poonawalla, Shehzad Poonawalla BJP, Shehzad Poonawalla News, Shehzad Poonawalla Latest News, Shehzad Poonawalla X Bio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com