विज्ञापन

'सूरज' का ईंधन निकालने वाली मशीन हो रही तैयार, खुलेगा असीमित क्लीन एनर्जी का भंडार

असीमित बिजली उत्पादन के लिए गैर पारंपरिक स्रोतों की खोज काफी दिनों से चल रही है, लेकिन अब लगता है वह समय निकट है जब ऊर्जा के लिए पारंपरिक तरीके पीछे छूट जाएंगे, क्योंकि कनाडा की दो कंपनियां क्लीन एनर्जी उत्पादन के निर्माण में कीर्तिमान रचने की ओर अग्रसर हैं.

'सूरज' का ईंधन निकालने वाली मशीन हो रही तैयार, खुलेगा असीमित क्लीन एनर्जी का भंडार
न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर
Future Energy Technology

Advanced Clean Energy Technology: वैज्ञानिक सालों से एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं, जिससे प्रदूषण रहित क्लीन ऊर्जा बनाई जा सकी. कनाडा की दो कंपनियां ऐसी ही एक तकनीक पर काम कर रही है, जिससे असीमित ऊर्जा बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बनाई जा सके. नई तकनीक हमारे सोलर सिस्टम की तरह काम करेगी और बिना रूके लगभग 80,000 घंटे तक क्लीन ऊर्जा का उत्पादन करेगी.

सूरज अपनी रोशनी और गर्मी बनाने के लिए 'ट्रिटियम' ईंधन का उपयोग करती है. फ्यूजन एनर्जी कहलाने वाली इस तकनीक में दोनों कनाडाई कंपनियां 'नेक्स्ट हाइड्रोजन' और 'फ्यूजन फ्यूल साइकिल्स' खारे पानी से 'ट्रिटियम' ईंधन को अलग करने के लिए एक मशीन बनाने की जुगत में हैं, जो भविष्य में प्रदूषण रहित बिजली उत्पादन में मदद कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक वाहनों में अब नहीं लगेगी आग, नई लिथियम-आयन बैटरी 150 डिग्री तापमान में भी भरेगी फर्राटा

खारे पानी से असीमित बिजली पैदा करने वाली मशीन

गौरतलब है पारंपरिक तरीकों से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया न केवल बेहद खर्चीली होती है, बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद हानिकारक है. फ्यूजन एनर्जी तकनीक से बिजली उत्पादन की दिशा में यह बड़ा जवाब है. खारे पानी से असीमित बिजली पैदा करने वाली मशीन विकसित करने की जुगत में जुटीं दोनों कंपनियां की कोशिश रंग लाती है, तो एक बेहतर भविष्य के निर्माण में उनका बड़ा योगदान होगा.  

खारे पानी से 'ट्रिटियम' ईंधन को अलग करेगी मशीन

वैज्ञानिकों के मुताबिक ट्रिटियम (Tritium) नामक ईंधन की मदद से सूरज पूरी दुनिया को रोशनी और गर्माहट भेजता है. कनाडा की नेक्स्ट हाइड्रोजन और फ्यूजन फ्यूल साइकिल्स ने असीमित बिजली उत्पादन के लिए इसी खास ईंधन को आधार बनाया है. इस ईंधन को बनाने के लिए दोनों कंपनियां एक मशीन बनाने में जुटी हैं, जो भारी पानी यानी खारे पानी से ट्रिटियम ईंधन को अलग करेगी, जिससे असीमित प्रदूषण रहित ऊर्जा बनेगी.

ये भी पढ़ें- Useful WhatsApp Numbers: मुश्किलें चुटकियों में हल कर देंगे ये 5 व्हाट्सएप नंबर्स, आपके फोन में सेव है क्या?

कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत Next Hydrogen को एक ऐसा मशीन डिलीवर करना है, जो भारी पानी से ट्रिटियम निकालता है. गैस और पानी को अलग-अलग करने की मशीन की खासियत है कि यह पारंपरिक मशीनों से काफी छोटी होगी. माना जा रहा है कि इस तरह के बिजली का प्लांट लगाने वाली कंपनियों को पारंपरिक तरीके से ईंधन बनाने से मुक्ति मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Garfield AI:  क्लाइंट ने कोर्ट में AI को सौंपा केस, मशीन जीत गई, वकील देखता रह गया

कभी न खत्म होने वाली एनर्जी की खोज

शोधकर्ताओं की मानें तो खारे पानी से निकले ट्रिटियम ईंधन से बनने वाली फ्यूजन एनर्जी जब बाजार में आएगी, तो यह कभी न खत्म होने वाली ऊर्जा साबित होगी. इसके आने से लोगों को महंगी बिजली से राहत मिल सकेगी. बड़ी बात यह है कि यह तकनीक सूरज या पवन ऊर्जा की तरह मौसम पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि पूरे साल बिना रुकावट लगातार फ्यूजन एनर्जी बनाई जा सकेगी. 

एक शुद्ध ऊर्जा का स्रोत बनेगी फ्यूजन एनर्जी

उल्लेखनीय है फ्यूजन एनर्जी एक शुद्ध ऊर्जा का स्रोत बनेगी, क्योंकि इसके उत्पादन में पारंपरिक कोयला और गैस का उपयोग नहीं होगा. इस तकनीक से बिजली उत्पादन से आसमान में जहरीला धुंआ घुलना बंद हो जाएगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त हो सकेगा. इस तकनीक में रेडियोएक्टिव कचरा के निपटारे की कोई जरूरत नहीं होगी. 

ये भी पढ़ें- District Cooling: सिंगापुर में बिजली से नहीं, पानी से ठंडे हो रहे घर और बिल्डिंग, 19वीं सदी की अनोखी तकनीक! 

फ्यूजन एनर्जी में दिलचस्पी इसलिए भी तेज़ी से बढ़ी है, क्योंकि मौजूदा दौर में सरकारें और निजी कंपनियां ऐसी टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही हैं, जो कार्बन-मुक्त बेसलोड बिजली प्रदान कर सकती हैं. हालांकि फ्यूजन एनर्जी का कमर्शियल उत्पादन अभी कई साल दूर है, लेकिन अभी से ही इसको लेकर पूरी दुनिया में होड़ मच गई है.

80,000 घंटे तक बिना रूक काम करेंगी मशीन

FFC के को-चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Yuhei Nozoe ने कहा कि, 'Next Hydrogen के पास एक अनोखा इलेक्ट्रोलाइज़र मशीन है, जो फ्यूजन पावर की ज़रूरतों के लिए बहुत उपयुक्त है. कंपनी को उम्मीद है कि यह मशीन लगभग 80,000 घंटे तक बिना रूक काम करेंगी और पूरी दुनिया की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में कामयाब होगी.

ये भी पढ़ें- Himalayan Gold: हिमालय की बर्फ में बन रहा सोना, खोज में ग्रामीणों ने घर-बार छोड़ पहाड़ों में बनाया आशियाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Artificial Sun, Clean Energy, Future Tech, Science News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com