विज्ञापन

WhatsApp का मास्टरस्ट्रोक! अब कॉल पर नहीं सुनाई देगा पीछे का शोर, बस बदल लें ये एक सेटिंग

WhatsApp noise cancellation: सबसे खास बात यह है कि यह फीचर आपकी आवाज को बिल्कुल क्लीन रखता है और सिर्फ background noise को हटाता है.

WhatsApp का मास्टरस्ट्रोक! अब कॉल पर नहीं सुनाई देगा पीछे का शोर, बस बदल लें ये एक सेटिंग

WhatsApp अब एक नया और खास फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसका नाम है Noise Cancellation. यह फीचर वॉयस और video calls के दौरान background noise को कम करने में मदद करेगा. फिलहाल यह फीचर कुछ beta users के लिए Android version में उपलब्ध है और धीरे-धीरे सभी users तक पहुंचाया जाएगा.

इसका मुख्य उद्देश्य कॉल्स की क्वालिटी को बेहतर बनाना है, ताकि जब आप किसी से बात करें, तो सामने वाले को आपकी आवाज साफ और क्लीयर सुनाई दे, चाहे आपके आसपास कितना भी शोर क्यों न हो.

Noise Cancellation कैसे काम करता है

यह फीचर real-time processing का इस्तेमाल करता है. यानी जैसे ही आप कॉल पर बात करते हैं, यह तुरंत आपके आस-पास के unwanted sounds जैसे ट्रैफिक, हवा की आवाज या लोगों की बातें पहचान लेता है और उन्हें कम कर देता है.

सबसे खास बात यह है कि यह फीचर आपकी आवाज को बिल्कुल क्लीन रखता है और सिर्फ background noise को हटाता है. इससे सामने वाले व्यक्ति को आपकी आवाज ज्यादा साफ और समझ में आने वाली लगती है, खासकर जब आप किसी नॉइज जगह पर हों.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे ऑन या ऑफ कैसे करें

अगर आपके फोन में यह फीचर आ गया है, तो आप इसे कॉल सेटिंग्स में जाकर देख सकते हैं. ज्यादातर मामलों में यह फीचर automatically on रहता है, यानी आपको इसे अलग से चालू करने की जरूरत नहीं होती.

अगर आप चाहें तो कॉल के दौरान ही इसे बंद भी कर सकते हैं. यह option call screen पर ही दिखता है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे कंट्रोल कर सकते हैं.

ये भी पढ़े - पुराना या अजीबोगरीब Email ID अब बदल सकेंगे आप, Gmail यूजर्स का मिला बेहद खास अपडेट

यूजर्स के लिए क्या फायदे हैं

यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो भीड़-भाड़ वाली जगह, बाहर या ऑफिस में कॉल्स करते हैं. Noise cancellation से कॉल के दौरान distraction कम हो जाता है और बातचीत ज्यादा स्मूद हो जाती है.

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि यह फीचर आपकी आवाज को साफ करता है, यानी जब आप इसे ऑन करेंगे तो सामने वाले को आपकी आवाज क्लीयर सुनाई देगी. लेकिन आपको सामने वाले की आवाज तभी साफ सुनाई देगी जब उनके फोन में भी यह फीचर ऑन होगा.

कब तक मिलेगा यह फीचर

अभी यह फीचर सिर्फ कुछ beta users के लिए उपलब्ध है, जो WhatsApp के latest Android beta version का इस्तेमाल कर रहे हैं. कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोआउट करेगी. जैसे-जैसे testing पूरी होगी, आने वाले हफ्तों में यह फीचर ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com