विज्ञापन

सीक्रेट चैटिंग करने वालों की मौज! WhatsApp ला रहा है होश उड़ाने वाला View-Once फीचर

WhatsApp जल्द ही टेक्स्ट मैसेज के लिए 'View-Once' फीचर लाने जा रहा है. इसके बाद आपके भेजे गए मैसेज को सामने वाला सिर्फ एक बार ही पढ़ पाएगा. जानें कैसे काम करेगा यह कमाल का प्राइवेसी फीचर.

सीक्रेट चैटिंग करने वालों की मौज! WhatsApp ला रहा है होश उड़ाने वाला View-Once फीचर
WhatsApp चैट्स का अब स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा कोई!

WhatsApp एक ऐसे जबरदस्त फीचर पर काम कर रहा है, जो टेक्स्ट मैसेज की दुनिया को पूरी तरह बदल देगा. इस नए फीचर के आने के बाद यूजर ऐसे टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे, जिन्हें सिर्फ एक बार ही देखा जा सकेगा. यानी जैसे ही सामने वाला उस मैसेज को पढ़ेगा, वह चैट से हमेशा के लिए गायब हो जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है व्हाट्सएप का View-Once फीचर?

आपको बता दें कि व्हाट्सएप पर फोटो, वीडियो और ऑडियो फाइल्स के लिए 'View-Once' का ऑप्शन पहले से ही मौजूद है. जब आप इस फीचर के तहत कोई फोटो या वीडियो भेजते हैं, तो रिसीवर उसे सेव, फॉरवर्ड या स्क्रीनशॉट नहीं ले पाता है. अब ठीक इसी तरह की एक्स्ट्रा प्राइवेसी टेक्स्ट मैसेज के लिए भी मिलने वाली है. व्हाट्सएप के अपडेट्स पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर को हाल ही में एंड्रॉइड के लेटेस्ट बीटा अपडेट 2.26.22.7 पर देखा गया है, जो Google Play Store पर उपलब्ध है.

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

रिपोर्ट्स की मानें तो टेक्स्ट मैसेज के लिए इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा. जब आप किसी को मैसेज टाइप कर लेंगे, तो आपको Send बटन को थोड़ी देर के लिए दबाकर Long-Press रखना होगा. ऐसा करते ही आपके सामने एक ड्रॉपडाउन मेन्यू खुल जाएगा. इस मेन्यू में आपको Send as view once का एक नया ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करते ही आपका मैसेज व्यू-वंस मोड में चला जाएगा. जैसे ही सामने वाला यूजर इस मैसेज को खोलेगा, यह उसे सिर्फ एक बार दिखाई देगा और फिर गायब हो जाएगा.

Instagram Reels में आ रहा है ‘Series' का जादुई बटन, अब क्रिएटर्स की होगी अंधाधुंध कमाई!

कब तक आएगा यह अपडेट?

फिलहाल यह View-Once टेक्स्ट मैसेज फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. कंपनी ने अभी तक इसके रोलआउट की किसी ऑफिशियल तारीख का एलान नहीं किया है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इसे पहले बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा, जिसके बाद इसे दुनिया भर के सभी आम यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा.

आ रहा है 'Spoiler Messages' फीचर भी

प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए व्हाट्सएप एक और मजेदार फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसे 'Spoiler Messages' कहा जा रहा है. यह फीचर भी आपकी संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा. इस फीचर को ऑन करके जब आप कोई मैसेज भेजेंगे, तो रिसीवर को वह टेक्स्ट एक Blurred परत के पीछे छिपा हुआ दिखेगा. मैसेज को देखने के लिए रिसीवर को उस पर टैप करना होगा. यह फीचर फोन नंबर, OTP या कोई भी सीक्रेट जानकारी भेजने के लिए बेहद मददगार साबित होने वाला है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com