विज्ञापन

WhatsApp, Instagram और Facebook Paid Subscription Plans की कीमत और फीचर्स, जानिए यहां

Meta One Plus की कीमत 7.99 डॉलर प्रति महीना और Meta One Premium की कीमत 19.99 डॉलर प्रति महीना रखी जा सकती है. कंपनी के अनुसार Premium Plan में यूजर्स को Advanced AI Capabilities मिलेंगी.

WhatsApp, Instagram और Facebook Paid Subscription Plans की कीमत और फीचर्स, जानिए यहां
Meta ने लॉन्च किए नए Paid Subscription Plans

Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिए हैं. इन नए प्लान्स के साथ Meta ने 'Meta One' नाम से AI बेस्ड सब्सक्रिप्शन भी पेश किए हैं, जिनमें एडवांस AI टूल्स और खास फीचर्स दिए जाएंगे. 

Instagram, Facebook और WhatsApp प्लान की कीमत

Meta के अनुसार Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर प्रति महीना रखी गई है, जबकि WhatsApp Plus की शुरुआती कीमत 2.99 डॉलर प्रति महीना होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

Instagram Plus में मिलेंगे कई खास फीचर्स

Instagram Plus लेने वाले यूजर्स को कई नए और एडवांस फीचर्स मिलेंगे. इसमें Audience Insights का फीचर होगा, जिससे यूजर यह देख सकेंगे कि उनकी पोस्ट और स्टोरीज को किस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके अलावा प्रोफाइल को ज्यादा अट्रैक्विट बनाने के लिए अतिरिक्त customization options भी दिए जाएंगे.

यूजर्स अपनी Stories को ज्यादा समय तक दिखा सकेंगे और उन्हें Spotlight करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे उनकी Reach बढ़ सकती है. इतना ही नहीं, अब लोग यह भी देख पाएंगे कि उनकी Story किसने देखी, साथ ही Anonymous Story Preview का फीचर भी मिलेगा. यानी बिना सामने वाले को बताए स्टोरी देखने जैसी सुविधा भी दी जा सकती है. इसके अलावा ज्यादा Profile Pins और Enhanced Reactions जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे.

WhatsApp Plus में बदल जाएगा चैटिंग अनुभव

WhatsApp Plus में Meta खासतौर पर Messaging Customization पर ध्यान दे रही है. सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को नए Themes, Custom Ringtones और Premium Stickers मिलेंगे. इसके साथ ही ज्यादा Chats Pin करने और Chat Lists को अपने हिसाब से कस्टमाइज करने की सुविधा भी दी जाएगी.

कंपनी चाहती है कि WhatsApp सिर्फ मैसेजिंग ऐप न रहे, बल्कि यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और प्रीमियम अनुभव भी दे. यही वजह है कि WhatsApp Plus में ऐसे फीचर्स जोड़े जा रहे हैं जो सामान्य यूजर्स को अभी उपलब्ध नहीं हैं.

Samsung अपने हर एक कर्मचारियों को दे रही है 3.82 करोड़ रुपये तक का बोनस, जानिए आखिर कैसे

Meta One AI Plans में मिलेंगे Advanced AI Tools

Meta One Plus की कीमत 7.99 डॉलर प्रति महीना और Meta One Premium की कीमत 19.99 डॉलर प्रति महीना रखी जा सकती है. कंपनी के अनुसार Premium Plan में यूजर्स को Advanced AI Capabilities मिलेंगी. इसमें Complex Tasks के लिए Deep Reasoning, बेहतर AI Assistance और Image व Video Generation जैसे फीचर्स शामिल होंगे. यानी यूजर्स Meta के ऐप्स में AI की मदद से ज्यादा स्मार्ट और क्रिएटिव काम कर सकेंगे.

शुरुआत में इन AI Plans की टेस्टिंग Singapore, Guatemala और Bolivia जैसे कुछ देशों में की जाएगी. बाद में इन्हें दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है.

Creators और Businesses के लिए भी आएंगे खास टूल्स

Meta सिर्फ आम यूजर्स के लिए ही नहीं, बल्कि Creators और Businesses के लिए भी नए Professional Plans ला रही है. इन प्लान्स में Analytics Tools, Better Discoverability, Advanced Scheduling और Audience Insights जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

इससे Content Creators अपनी Reach और Engagement को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, जबकि Businesses अपने ग्राहकों तक ज्यादा प्रभावी तरीके से पहुंच सकेंगे. Meta का कहना है कि ये फीचर्स अभी टेस्टिंग फेज में हैं और समय के साथ इनमें बदलाव किए जा सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com