विज्ञापन

WhatsApp चैनल चलाने वालों की मौज! आ गया नया 'Channel Status' फीचर, जानिए क्या बदलेगा

WhatsApp इस फीचर में यूजर्स के लिए कुछ इंटरैक्शन विकल्प भी जोड़ सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फॉलोअर्स Channel Status पर लाइक या रिएक्शन दे सकेंगे. इतना ही नहीं, वे इन अपडेट्स को अपने व्यक्तिगत WhatsApp Status पर भी शेयर कर पाएंगे.

WhatsApp चैनल चलाने वालों की मौज! आ गया नया 'Channel Status' फीचर, जानिए क्या बदलेगा
WhatsApp चैनल एडमिन्स के लिए आया बड़ा अपडेट

WhatsApp अपने चैनल फीचर को और ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने की तैयारी कर रहा है. अब कंपनी एक नया फीचर लॉन्च कर रही है, जिसका नाम 'Channel Status' है. इस फीचर की मदद से WhatsApp Channel Admins अपने फॉलोअर्स के साथ अस्थायी यानी Temporary Photo, Video, Text और अन्य मीडिया कंटेंट शेयर कर सकेंगे. यह फीचर बिल्कुल WhatsApp Status की तरह काम करेगा, जहां शेयर किया गया कंटेंट 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है नया Channel Status फीचर?

अब तक WhatsApp पर सिर्फ नॉर्मल यूजर्स ही स्टेटस अपडेट शेयर कर सकते थे. लेकिन नए Channel Status फीचर के आने के बाद चैनल एडमिन्स भी अपने चैनल पर स्टोरी जैसी अपडेट पोस्ट कर पाएंगे. यह अपडेट फोटो, वीडियो, टेक्स्ट, लेआउट और अन्य मीडिया फॉर्मेट्स में हो सकती है. ये पोस्ट्स 24 घंटे बाद अपने आप हट जाएंगी. 

WhatsApp का मानना है कि कई बार चैनल मालिकों को ऐसे अपडेट शेयर करने होते हैं जो सिर्फ कुछ समय के लिए ही महत्वपूर्ण होते हैं. ऐसे में हर जानकारी को स्थायी पोस्ट के रूप में डालना जरूरी नहीं होता. Channel Status फीचर इसी जरूरत को पूरा करेगा.

चोरों की शामत! चोरी होते ही खुद को 'लॉक' कर लेगा iPhone, जानिए Apple का नया प्लान

Channel Status कैसे शेयर किया जाएगा?

अगर कोई चैनल एडमिन Channel Status शेयर करना चाहता है तो उसे सबसे पहले अपने चैनल को ओपन करना होगा. इसके बाद Create Status विकल्प पर टैप करना होगा. यहां से वह फोटो, वीडियो या अन्य कंटेंट चुन सकता है जिसे वह शेयर करना चाहता है.

WhatsApp इस फीचर में यूजर्स के लिए कुछ इंटरैक्शन विकल्प भी जोड़ सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फॉलोअर्स Channel Status पर लाइक या रिएक्शन दे सकेंगे. इतना ही नहीं, वे इन अपडेट्स को अपने व्यक्तिगत WhatsApp Status पर भी शेयर कर पाएंगे.

यह फीचर खासतौर पर उन चैनल एडमिन्स के लिए उपयोगी साबित होगा जो नियमित रूप से घोषणाएं, इवेंट रिमाइंडर, ऑफर, पर्दे के पीछे की झलकियां या समय-सीमित जानकारी शेयर करते हैं. अब उन्हें हर छोटी जानकारी को स्थायी पोस्ट के रूप में प्रकाशित करने की जरूरत नहीं होगी.

क्योंकि Channel Status केवल 24 घंटे तक दिखाई देगा, इसलिए चैनल फीड ज्यादा व्यवस्थित और साफ-सुथरी बनी रहेगी. इससे फॉलोअर्स को भी केवल महत्वपूर्ण स्थायी पोस्ट्स देखने को मिलेंगी, जबकि अस्थायी जानकारी स्टेटस सेक्शन में उपलब्ध रहेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com