विज्ञापन

लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Vivo X300 Ultra – क्या यह बनेगा 2026 का बेस्ट कैमरा फोन?

Vivo X300 Ultra को Geekbench पर भी देखा गया है, जहां इसके मॉडल नंबर V2547DA के साथ इसकी जानकारी सामने आई है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो काफी पावरफुल माना जा रहा है.

लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Vivo X300 Ultra – क्या यह बनेगा 2026 का बेस्ट कैमरा फोन?

Vivo अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra जल्द ही चीन में लॉन्च करने वाला है. कंपनी इसे 30 मार्च को Vivo X300s के साथ पेश करेगी. लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां सामने आ गई हैं. Vivo X300 Ultra का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा होने वाला है. इसमें मल्टी-लेंस कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसे Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें '3+2' कैमरा सेटअप होगा, जिसमें अल्ट्रावाइड सेंसर भी शामिल है. इसके साथ ही Sony Lytia 901 का 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो बड़ी सेंसर साइज के साथ आएगा.

इस कैमरा सिस्टम में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे फोटो की क्वालिटी, लाइट कंट्रोल और डिटेल्स पहले से बेहतर होंगी.

इस फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है, जो Samsung HP0 सेंसर पर आधारित होगा. यह कैमरा गिम्बल जैसी स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा, जिससे वीडियो और फोटो दोनों में कम हिलने वाली साफ इमेज मिल सकेगी.

इसके अलावा, इसमें 400mm तक का जूम सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे दूर की चीजों को भी आसानी से कैप्चर किया जा सकेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

परफॉर्मेंस और स्पीड में होगा दम

Vivo X300 Ultra को Geekbench पर भी देखा गया है, जहां इसके मॉडल नंबर V2547DA के साथ इसकी जानकारी सामने आई है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो काफी पावरफुल माना जा रहा है.

इसके साथ 16GB RAM और Android 16 मिलने की उम्मीद है. बेंचमार्क स्कोर के मुताबिक, यह फोन सिंगल-कोर में 3722 और मल्टी-कोर में 11621 स्कोर कर चुका है, जो इसकी तेज स्पीड और शानदार परफॉर्मेंस को दिखाता है.

ये भी पढ़ें - Vivo V70 FE इंडिया लॉन्च कन्फर्म: 200MP कैमरा और 7,000mAh की 'बाहुबली' बैटरी, जानें लीक हुई कीमत!

कीमत और लॉन्च डिटेल्स

Vivo ने कन्फर्म किया है कि X300 Ultra को 30 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत लगभग CNY 7,500 यानी करीब 1 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है. यह कीमत 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की बताई जा रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com