विज्ञापन

Vivo India Launch: भारत में एंट्री ले रहे हैं Vivo के दो धाकड़ स्मार्टफोन्स, कैमरा देख रह जाएंगे दंग!

Vivo X300 Ultra को कंपनी का सबसे प्रीमियम और हाई-एंड स्मार्टफोन माना जा रहा है, जो सीधे तौर पर iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 Pro XL जैसे फोन्स को टक्कर देगा.

Vivo India Launch: भारत में एंट्री ले रहे हैं Vivo के दो धाकड़ स्मार्टफोन्स, कैमरा देख रह जाएंगे दंग!
Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में एंट्री

Vivo India आज भारत में अपने दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE लॉन्च करने जा रही है. ये दोनों फोन कंपनी की प्रीमियम सीरीज को और मजबूत करेंगे. पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X300 और Vivo X300 Pro के मुकाबले इन नए मॉडल्स को ज्यादा एडवांस और पावरफुल माना जा रहा है. कंपनी का लॉन्च इवेंट गुरुवार को दिल्ली में आयोजित होगा और इसे Vivo अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम भी करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Vivo X300 FE को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो कॉम्पैक्ट यानी छोटे साइज में फ्लैगशिप फोन का एक्सपीरिएंस चाहते हैं. वहीं, Vivo X300 Ultra को कंपनी का सबसे प्रीमियम और हाई-एंड स्मार्टफोन माना जा रहा है, जो सीधे तौर पर iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 Pro XL जैसे फोन्स को टक्कर देगा.

Vivo X300 FE के बारे में

Vivo X300 FE का बॉक्स प्राइस यानी MRP लगभग 1,19,999 रुपये हो सकता है, जबकि इसकी संभावित लॉन्च कीमत करीब 79,999 रुपये बताई जा रही है. यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए हो सकती है. Vivo X300 FE में 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है. इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. छोटे साइज के बावजूद इसमें बड़ी 6500mAh बैटरी मिल सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसमें Zeiss सपोर्टेड 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

Croma की Everything Apple Sale: iPhone 17 अब सिर्फ ₹44,768 में, जानिए कैसे ये डिस्काउंट

Vivo X300 Ultra के बारे में

यह Vivo का अब तक का सबसे महंगा मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत लगभग 1,59,999 रुपये हो सकती है. Vivo इस फोन के साथ अलग से Zeiss टेलीफोटो लेंस भी लॉन्च कर सकती है. ये लेंस 200mm और 400mm ऑप्शन में आ सकते हैं. फोन में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. इसके अलावा फोन में 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट मिल सकता है.

Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का बड़ा 2K LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे बेहद पावरफुल बनाएगा. इसमें बड़ी 7000mAh बैटरी दी जा सकती है. साथ ही 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com