विज्ञापन

भारत में लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra और X300 FE, खरीदने से पहले जान लीजिए खास फीचर्स

Vivo अपने नए स्मार्टफोन के साथ कई लॉन्च ऑफर्स भी दे रही है. कंपनी कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस दे रही है. इसके अलावा 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध है.

भारत में लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra और X300 FE, खरीदने से पहले जान लीजिए खास फीचर्स
Vivo X300 Ultra की कीमत और फीचर्स

Vivo ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है. ये दोनों स्मार्टफोन पहले 6 मई को लॉन्च किए गए थे और अब भारतीय ग्राहक इन्हें खरीद सकते हैं. खास बात यह है कि Vivo X300 Ultra कंपनी का पहला Ultra-सीरीज फोन है जिसे चीन के बाहर लॉन्च किया गया है. वहीं, Vivo X300 FE को भारत में एक खास एक्सक्लूसिव ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है.

दोनों स्मार्टफोन कैमरा लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. इनमें ZEISS टेलीफोटो लेंस सपोर्ट दिया गया है, जिससे प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी का एक्सपीरिएंस मिलता है. खासतौर पर Vivo X300 Ultra में दो 200 मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं.

Vivo X300 Ultra की कीमत और फीचर्स

Vivo X300 Ultra को Eclipse Black और Victory Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. यह फोन केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है.

Vivo X300 FE की कीमत और कलर ऑप्शन

Vivo X300 FE को Lilac Purple, Noir Black और भारत के लिए खास Urban Olive कलर में लॉन्च किया गया है. इसका शुरुआती मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 79,999 रुपये है. वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है.

गर्मियों में ड्राइविंग करते हैं? तो आंखों की सुरक्षा से जुड़ी ये बड़ी भूल कहीं भारी न पड़ जाए!

लॉन्च ऑफर्स से मिलेगी बड़ी छूट

Vivo अपने नए स्मार्टफोन के साथ कई लॉन्च ऑफर्स भी दे रही है. कंपनी कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस दे रही है. इसके अलावा 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध है.

इन ऑफर्स के बाद Vivo X300 FE के 12GB/256GB मॉडल की प्रभावी कीमत घटकर 66,999 रुपये हो जाती है. वहीं, 12GB/512GB मॉडल को 75,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इससे ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा और प्रीमियम स्मार्टफोन थोड़ा सस्ता पड़ सकता है.

कहां से खरीद सकते हैं ये स्मार्टफोन

दोनों स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. ग्राहक इन्हें Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon India, Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर ये फोन उपलब्ध होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com