विज्ञापन

Vivo X300 सीरीज लॉन्च: Ultra मॉडल में मिलेगा 'सुपर' कैमरा और FE में दमदार फीचर्स! जानिए कीमत भी

Vivo X300 Ultra की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में करीब 1,59,999 रुपये हो सकती है, जबकि Vivo X300 FE की शुरुआती कीमत लगभग 79,999 रुपये रहने की उम्मीद है.

Vivo X300 सीरीज लॉन्च: Ultra मॉडल में मिलेगा 'सुपर' कैमरा और FE में दमदार फीचर्स! जानिए कीमत भी
Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE आज भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं.

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE आज भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं. ये दोनों स्मार्टफोन पहले ही चीन में पेश किए जा चुके हैं और अब भारतीय बाजार में एंट्री कर रहे हैं. कंपनी इस बार खासतौर पर कैमरा क्वालिटी, बड़ी बैटरी और दमदार हार्डवेयर पर फोकस कर रही है, जिससे यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिल सके.

लॉन्च इवेंट और लाइव कैसे देखें

Vivo का यह लॉन्च इवेंट आज ऑनलाइन आयोजित होगा, जिसे आप Vivo India के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकते हैं. यूजर्स इस इवेंट को Vivo के YouTube चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर आसानी से स्ट्रीम कर पाएंगे. उम्मीद है कि यह लाइव स्ट्रीम दोपहर में शुरू होगी, जिसमें फोन की कीमत, उपलब्धता और खास ऑफर्स की पूरी जानकारी दी जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Vivo X300 Ultra के प्रीमियम फीचर्स

Vivo X300 Ultra कंपनी का सबसे हाई-एंड स्मार्टफोन माना जा रहा है. इसमें 6.82 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.

इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा होगा. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें दो 200 मेगापिक्सल सेंसर (एक प्राइमरी और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो) और एक 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है.

इसके अलावा कंपनी एक खास टेलीफोटो एक्सटेंशन किट भी दे सकती है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6,600mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. साथ ही यह फोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है.

Samsung लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: Galaxy S26 सीरीज अब आपकी बजट में, जानिए नई कीमतें!

Vivo X300 FE की कम कीमत

Vivo X300 FE उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं. इसमें 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जिसमें LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज होगी.

कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो (3x जूम) और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है. सेल्फी के लिए भी इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. बैटरी के मामले में यह फोन 6,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा.

Vivo X300 सीरीज की कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300 Ultra की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में करीब 1,59,999 रुपये हो सकती है, जबकि Vivo X300 FE की शुरुआती कीमत लगभग 79,999 रुपये रहने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद ये दोनों स्मार्टफोन जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. सही कीमत और ऑफर्स की जानकारी आज के इवेंट में सामने आएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com