Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Royal Enfield Flying Flea C6 की डिलीवरी आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे पहली डिलीवरी बेंगलुरु के ग्राहकों को दी जा रही है. अपनी भारी-भरकम आवाज और क्लासिक थंप के लिए पहचानी जाने वाली रॉयल एनफील्ड अब बिना कोई शोर किए बेहद साइलेंट अंदाज में सड़कों पर रफ्तार का जादू दिखाने के लिए तैयार है.
कंपनी द्वारा बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट (BTM Layout) में एक बड़ा हब सर्विस सेंटर स्थापित किया गया है, जहां बाइक की मरम्मत से जुड़े सभी मुश्किल और तकनीकी काम किए जाएंगे. इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में छोटे सर्विस पॉइंट्स बनाए गए हैं जो रोजमर्रा की रूटीन सर्विसिंग का जिम्मा संभालेंगे.
ग्राहकों के अनुभव को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए रॉयल एनफील्ड अपने पुराने और मौजूदा डीलर नेटवर्क का ही इस्तेमाल कर रही है. इसके लिए वर्तमान शोरूम और सर्विस सेंटर्स के अंदर एक विशेष 'शॉप-इन-शॉप' फॉर्मेट तैयार किया गया है.
इस स्मार्ट अप्रोच की वजह से कंपनी को बिना किसी नए रीटेल स्ट्रक्चर के अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिल रही है. इसके अलावा फ्लाइंग फ्ली C6 के मालिकों को कंपनी की तरफ से 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) की सुविधा भी दी जा रही है, जो सफर के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगी.
न फेरारी, न लेम्बोर्गिनी! यह है दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली Lego कार, स्पीड जानकर नहीं होगा यकीन
कीमत और बजट फ्रेंडली BaaS प्रोग्राम
अगर आप इस प्रीमियम बाइक को सीधे तौर पर पूरा भुगतान करके खरीदना चाहते हैं, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख तय की गई है. लेकिन कंपनी ने ग्राहकों के बजट का ध्यान रखते हुए इसे अपने विशेष Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम के तहत भी पेश किया है. इस प्लान को चुनने पर मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत घटकर मात्र ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रह जाती है और बैटरी का खर्च ग्राहकों को एक अलग बिलिंग साइकिल के रूप में देना होता है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो शुरुआत में कम पैसे खर्च करना चाहते हैं.
Tata Motors का सबसे बड़ा सरप्राइज: लॉन्च से पहले सामने आई Sierra EV की पहली झलक, आज ही देखें डिटेल्स
दमदार पावर, रफ्तार और ड्राइविंग रेंज
परफॉर्मेंस के मामले में फ्लाइंग फ्ली C6 किसी भी मामले में कमजोर नहीं है. इस बाइक में 3.91 kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक लगाया गया है. रॉयल एनफील्ड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह बाइक 154 किलोमीटर (IDC सर्टिफाइड) की शानदार रेंज देती है. इसमें दी गई परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर 15.4kW की पावर और 60Nm का टॉर्क पैदा करती है.
रफ्तार की बात करें तो यह बाइक महज 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है.
इस बाइक का कुल वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है, जिसके कारण इसे संभालना बेहद आसान है. इसमें 19-इंच के बड़े पहियों के साथ पतले 90-सेक्शन के टायर दिए गए हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5-इंच का एक गोल और बेहद खूबसूरत कलर्ड TFT डिस्प्ले मिलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं