विज्ञापन

Samsung अपने हर एक कर्मचारियों को दे रही है 3.82 करोड़ रुपये तक का बोनस, जानिए आखिर कैसे

दरअसल कुछ समय पहले कर्मचारी 18 दिन की हड़ताल करने की तैयारी कर रहे थे. अगर यह हड़ताल होती, तो Samsung का उत्पादन प्रभावित हो सकता था और पूरी दुनिया की Memory Chip Supply Chain पर असर पड़ता.

Samsung अपने हर एक कर्मचारियों को दे रही है 3.82 करोड़ रुपये तक का बोनस, जानिए आखिर कैसे
Samsung के चिप कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का बोनस

साउथ कोरिया की बड़ी टेक कंपनी Samsung Electronics इन दिनों Artificial Intelligence यानी AI की बढ़ती मांग का बड़ा फायदा उठा रही है. कंपनी के सेमीकंडक्टर यानी चिप डिविजन ने पिछले कुछ महीनों में रिकॉर्ड कमाई की है. अब इस शानदार मुनाफे का फायदा कर्मचारियों को भी मिलने वाला है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung के चिप डिविजन के हर कर्मचारी को इस साल लगभग 3.25 करोड़ रुपये तक का बोनस मिल सकता है. यह फैसला कंपनी की सबसे बड़ी कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते के बाद लिया गया है.

AI Data Centres और Memory Chips की बढ़ती मांग की वजह से Samsung की कमाई में भारी उछाल आया है. इसी कारण कंपनी अब अपने कर्मचारियों को इतिहास के सबसे बड़े बोनस पैकेज में से एक देने जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

दुनियाभर में AI टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है. ChatGPT, Gemini और दूसरे AI प्लेटफॉर्म्स को चलाने के लिए बड़े Data Centres और हाई-परफॉर्मेंस Memory Chips की जरूरत होती है.

Samsung दुनिया की सबसे बड़ी Memory Chip बनाने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी RAM और दूसरे Semiconductor Components बनाती है जो Smartphones, Laptops, Cars और AI Servers में इस्तेमाल होते हैं.

AI की बढ़ती मांग के कारण Samsung के Chip Business की आय में पिछले क्वार्टर में 49 गुना तक की बढ़ोतरी देखने को मिली. यही वजह है कि कंपनी अब अपने कर्मचारियों को बड़ा बोनस देने जा रही है.

कर्मचारियों को कितना मिलेगा बोनस

रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung के Semiconductor Division में लगभग 78,000 कर्मचारी काम करते हैं. Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक हर कर्मचारी को औसतन 513 मिलियन वॉन यानी करीब 3.25 करोड़ रुपये तक का बोनस मिल सकता है.

वहीं, Yonhap News की रिपोर्ट कहती है कि कुछ कर्मचारियों को करीब 600 मिलियन वॉन यानी लगभग 3.82 करोड़ रुपये तक का बोनस भी मिल सकता है. यह बोनस 2026 के Operating Profit के आधार पर तय किया गया है.

Startup शुरू करने का यही है सही मौका, इन 7 हॉट सेक्टर्स में मिल रही है अंधाधुंध फंडिंग

कंपनी खर्च करेगी अरबों डॉलर

अगर सभी कर्मचारियों को इतना बड़ा बोनस दिया जाता है, तो Samsung को सिर्फ बोनस पर लगभग 26.5 अरब डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं. टेक इंडस्ट्री में यह अब तक के सबसे बड़े Employee Bonus Packages में से एक माना जा रहा है.

यूनियन के साथ हुआ बड़ा समझौता

यह बोनस पैकेज Samsung और उसकी सबसे बड़ी कर्मचारी यूनियन के बीच हुए समझौते के बाद सामने आया है. दरअसल कुछ समय पहले कर्मचारी 18 दिन की हड़ताल करने की तैयारी कर रहे थे. अगर यह हड़ताल होती, तो Samsung का उत्पादन प्रभावित हो सकता था और पूरी दुनिया की Memory Chip Supply Chain पर असर पड़ता. लेकिन कंपनी और यूनियन के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया और हड़ताल टल गई.

बोनस कैसे मिलेगा

समझौते के अनुसार कर्मचारियों को मिलने वाला वार्षिक बोनस Semiconductor Division के Operating Profit का लगभग 10.5 प्रतिशत होगा. इस बोनस का बड़ा हिस्सा कर्मचारियों को Shares के रूप में दिया जाएगा. इसके अलावा करीब 1.5 प्रतिशत अतिरिक्त Cash Payment भी मिलेगी. यानी कर्मचारियों को नकद राशि के साथ कंपनी के शेयरों का भी फायदा मिलेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com