विज्ञापन

थर्ड-पार्टी ऐप्स का झंझट खत्म! Samsung के फोन में सीधे रिकॉर्ड होगी WhatsApp कॉल्स

Samsung WhatsApp Call Recording Feature: सैमसंग अपने Galaxy यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट ला सकता है. जिससे यूजर्स बिना थर्ड पार्टी ऐप के सीधे WhatsApp, Telegram की कॉल्स को रिकॉर्ड कर सकेंगे.

थर्ड-पार्टी ऐप्स का झंझट खत्म! Samsung के फोन में सीधे रिकॉर्ड होगी WhatsApp कॉल्स
Samsung फोन में WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा
NDTV Graphics

Samsung Galaxy डिवाइस में फोन कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा अभी तक केवल सिम कार्ड कॉल्स तक ही सीमित है. लेकिन कंपनी के अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ ये सीमा खत्म होने वाली है. Samsung एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को बिना किसी थर्ड-पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स के सीधे WhatsApp, Telegram और Google Meet जैसे ऐप्स पर की जाने वाली कॉल्स को रिकॉर्ड करने की सुविधा देगा.

ये फीचर Samsung के खुद के Phone ऐप के शुरुआती सॉफ्टवेयर बिल्ड में देखा गया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी अपने कॉल रिकॉर्डिंग फीचर का दायरा सामान्य कॉल्स से आगे बढ़ाकर इंटरनेट कॉलिंग तक ले जाना चाहती है. इस फीचर के आने के बाद Galaxy यूजर्स रोजाना इस्तेमाल होने वाले इन सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर की जाने वाली बातचीत को आसानी से रिकॉर्ड और सेव कर सकेंगे.

कैसे काम करेगा ये नया फीचर?

SamMobile की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung के Phone ऐप के इस शुरुआती वर्जन में एक नया ऑप्शन जोड़ा गया है, जिसे 'Record calls in other apps' नाम दिया गया है. ये नया ऑप्शन ऐप की सेटिंग्स के अंदर Call recordings and transcripts सेक्शन में दिखाई देता है. जब यूजर इस ऑप्शन पर क्लिक करेगा, तो उसके सामने उन थर्ड-पार्टी ऐप्स की पूरी लिस्ट खुल जाएगी जो इस फीचर को सपोर्ट करते हैं.

रिपोर्ट में लीक हुए स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि इस लिस्ट में WhatsApp, Telegram और Google Meet जैसे ऐप्स शामिल हैं. इस लिस्ट में दिखने वाले हर एक ऐप के सामने एक अलग ऑन/ऑफ करने का टॉगल बटन दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से किसी भी ऐप की कॉल रिकॉर्डिंग को चालू या बंद कर सकता है. हालांकि, ये भी ध्यान देने वाली बात है कि ये लिस्ट केवल इन तीन ऐप्स तक ही लिमिटेड नहीं रहेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किए गए Galaxy फोन में केवल यही तीन कंपैटिबल कॉलिंग ऐप्स इंस्टॉल थे, इसलिए स्क्रीनशॉट में केवल यही नाम दिख रहे हैं. इसका मतलब ये है कि जब ये फीचर पूरी तरह तैयार होकर रिलीज होगा, तब Samsung इसमें और भी कई सोशल मीडिया ऐप्स का सपोर्ट दे सकता है.

कॉल रिकॉर्ड होने पर नहहीं मिलेगी कोई चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक, थर्ड-पार्टी ऐप्स की कॉल रिकॉर्डिंग शुरू होने पर ये ऐप सामने वाले व्यक्ति को कोई वॉयस वॉर्निंग (ऑडियो चेतावनी) या सूचना नहीं भेजेगा कि उनकी कॉल रिकॉर्ड की जा रही है. हालांकि, Samsung अलग-अलग देशों के नियमों के हिसाब से इस फीचर में बदलाव भी कर सकता है. जिन देशों में नोटिफिकेशन देना जरूरी है, वहां कंपनी रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले एक ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट की सुविधा जोड़ सकती है.

यह भी पढ़ें | WhatsApp पर सिर्फ चैटिंग नहीं, अब बिल पेमेंट और AI असिस्टेंस; जल्द होंगे बड़े बदलाव, कुणाल शाह ने बताया प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung, WhatsApp, Call Recording, Apple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com