जब भी लोग अपने माता-पिता के लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं, तो वे अक्सर प्रोसेसर की परफॉर्मेंस और कैमरे के मेगापिक्सल को देखने लगते हैं. लेकिन ज्यादातर पेरेंट्स के लिए इन बड़े नंबरों का कोई खास मतलब नहीं होता. उनके लिए सबसे ज्यादा जो बात मायने रखती है वो ये है कि क्या फोन की स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सकती है, क्या बैटरी पूरे दिन साथ निभाती है, क्या फोन फ्रॉड से सुरक्षित है और सबसे जरूरी बात कि फोन खराब होने पर क्या पास में ही कोई सर्विस सेंटर मौजूद है.
अगर आप भी अपने पैरेंट्स के लिए एक फोन लेना चाहते हैं तो आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना है. इससे आप उनके लिए बेस्ट स्मार्टफोन खरीद पाएंगे.
इन बातों का रखें ख्याल
पेरेंट्स के लिए फोन लेते समय सबसे पहले बैटरी लाइफ को देखना चाहिए. बुजुर्ग लोग अक्सर रोज रात को फोन चार्ज करना भूल जाते हैं, इसलिए 6,000mAh या उससे बड़ी बैटरी वाला फोन लेना ही बेस्ट है ताकि बार-बार फोन स्विच-ऑफ होने की झंझट न रहे.
अब बाजार में आपको आसानी से 10,000mAh तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन मिल जाएंगे. आप उनको कंसीडर कर सकते हैं. हालांकि, केवल बैटरी ही काफी नहीं है. आपको दूसरे फैक्टर्स पर भी ध्यान होगा.
इसके अलावा आपको स्क्रीन की ब्राइटनेस भी देखनी होगी. जिससे उनको टेक्स्ट पढ़ने, वीडियो कॉल, फोटो-वीडियो देखने में दिक्कत न हो. साथ ये भी चेक कर लें कि फोन का स्पीकर लाउड है या नहीं. ज्यादातर पैरेंट्स फोन को स्पीकर पर ही रखकर बातचीत करते हैं, आवाज लाउड होने से उनको बातचीत में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी.
सॉफ्टेवयर अपडेट्स सुरक्षा के लिए लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी बहुत जरूरी हैं, जो फोन को ऑनलाइन फ्रॉड और मैलवेयर से बचाकर रखते हैं.
साथ में ये भी चेक कर लें कि पास में सर्विस सेंटर है या नहीं. पैरेंट्स जिस शहर में रहते हैं उस शहर में ब्रांड का सर्विस सेंटर होना जरूरी है. वर्ना फोन खराब होने की स्थिति में उनको काफी परेशानी हो सकती है.
बाकी ये भी चेक कर लें कि उनके फोन में फालतू के एड तो नहीं आते हैं. कई बार सस्ते ब्रांड में एड की परेशानी काफी ज्यादा रहती है. फोन अगर IP रेटिंग के साथ आती है तो अच्छी बात है क्योंकि इससे फोन पानी के छीटों से सेफ रहेगा.
यह भी पढ़ें | 7000mAh की बैटरी, 6.8-इंच की स्क्रीन, Motorola Edge 70 Neo लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं