सचिन तेंदुलकर से लेकर पृथ्वी शॉ और वैभव सूर्यवंशी तक, ऐसे कई क्रिकेटर रहे हैं जिनकी पहचान लोकल और स्कूल क्रिकेट से शुरू हुई. कम उम्र में क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने के बाद इन क्रिकेटरों को बड़े लेवल पर जल्द मौका मिला है. इसलिए अब स्कूल क्रिकेट और लोकल क्रिकेट का महत्व काफी बढ़ गया है. आजकल आईपीएल में ऐसे क्रिकेटरों को खोज कर निकाला जा रहा है जो लोकल क्रिकेट में अपने टैलेंट से हैरान कर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी सबसे ताजा उदाहरण है.
एक ही पारी में दो दोहरा शतक
हाल ही में वैभव ने 50 ओवर वाले गेम में 52 गेंद पर दोहरा शतक जमाया था . वहीं, दूसरी ओर ब ऐसा ही एक और कमाल लोकल स्कूल क्रिकेट में हुआ है जिसकी चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, कोलकाता में खेले गए बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के सेकेंड डिवीजन वनडे लीग मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
CAB सेकेंड डिवीजन वनडे लीग टूर्नामेंट में मोहनलाल क्लब के बल्लेबाज अंकोंन आईच और अयाज उद्दीन सिद्दीक ने दोहरा शतक लगाने का कमाल किया. यानी एक मैच में दो बल्लेबाजों ने एक ही टीम के लिए दोहरा शतक जमाया
दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 328 रनों की विशाल साझेदारी की. अंकोंन आईच ने 132 गेंदों पर 236 रन बनाए तो वहीं, आयाज उद्दीन सिद्दीकी ने 129 गेंदों पर 204 रन की पारी खेली, अंकोंन ने अपनी 236 रन की पारी में 13 चौके और 25 छक्के लगाए तो वहीं, आयाज उद्दीन सिद्दीकी ने 204 रन की तूफानी पारी में 31 चौके और 8 छ्क्के लगाए, दोनों की तूफानी दोहरा शतक के दम पर मोहनलाल क्लब ने 45 ओवरों में 474/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके बाद साउथ सबअर्बन क्लब की टीम 37.1 ओवर में 170 रन ही बना सकी. मोहनलाल क्लब की टीम 304 रनों से मैच जीतने में सफल रही.
6 गेंद पर 6 छ्क्के
ईडन गार्डेंस स्टेडियम के पास स्थित कस्टंस ग्राउंड पर मोहनलाल क्लब और साउथ सबअर्बन क्लब के बीच मैच के दौरान अंकोंन आईच ने मोहनलाल क्लब की पारी के 45वें ओवर में 6 गेंद पर 6 छ्क्का लगाया, साउथ सबअर्बन क्लब के गेंदबाज समुजीत सेन के खिलाफ अंकोंन आईच ने एक के बाद एक छक्का लगाकर गेंदबाज का हाल बेहाल कर दिया.
यह भी पढ़ें | ऋषभ पंत के उस शॉट पर गावस्कर की राय बाकी लोगों से अलग, जानें क्या कहा
यह भी पढ़ें | नंबर-4 सचिन तेंदुलकर, डॉन ब्रैडमैन ने चुनी थी ऑलटाइम टेस्ट प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें | तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने रांची में गांव की लड़कियों के साथ खेलीं फुटबॉल, सादगी जीत लेगा दिल, VIDEO
यह भी पढ़ें | नंबर 1 कुंबले, बुमराह की टॉप-5 में एंट्री, विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं