विज्ञापन

Startup शुरू करने का यही है सही मौका, इन 7 हॉट सेक्टर्स में मिल रही है अंधाधुंध फंडिंग

भारत का Startup Ecosystem अब पहले से ज्यादा Mature हो रहा है. यही वजह है कि निवेशक अब Sustainable Growth और Real Business Impact पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.

Startup शुरू करने का यही है सही मौका, इन 7 हॉट सेक्टर्स में मिल रही है अंधाधुंध फंडिंग
भारत में AI Talent की भारी कमी

भारत का Startup Ecosystem अब तेजी से बदल रहा है. कुछ साल पहले तक निवेशक सिर्फ तेज Growth और बड़े-बड़े दावों वाले Startups पर पैसा लगा रहे थे. उस समय 'Growth At Any Cost' का दौर था. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. 2026 में Venture Capital यानी VC Firms सिर्फ चमकदार Presentations नहीं देख रहीं, बल्कि ऐसे Startups खोज रही हैं जो असली समस्याओं का समाधान करें और लंबे समय तक टिकाऊ बिजनेस बना सकें.

अब निवेशकों का फोकस सिर्फ तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों पर नहीं, बल्कि उन बिजनेस मॉडल्स पर है जो Profit भी कमा सकें और भविष्य में मजबूत बने रहें.

Latest and Breaking News on NDTV

इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा निवेश

एक्सपर्ट्स के अनुसार इस समय भारत में Artificial Intelligence यानी AI, Climate Tech, Fintech, EV Mobility, Enterprise SaaS, Deeptech और Energy Innovation जैसे सेक्टर्स में सबसे ज्यादा Funding आ रही है.

इन सेक्टर्स को इसलिए पसंद किया जा रहा है क्योंकि ये केवल ट्रेंड नहीं हैं, बल्कि इंडस्ट्री और लोगों की जिंदगी बदलने की क्षमता रखते हैं.

SanchiConnect के VP Investments Ashutosh Srivastava के मुताबिक अब निवेशक उन Startups को प्राथमिकता दे रहे हैं जो Real World Problems को हल कर रहे हैं और जिनका Business Model Scalable और Sustainable है.

2026 Tata Tiago और Tiago EV के फीचर्स, डिजाइन, इंजन, कलर्स और कीमत, जानिए हर एक चीज़ यहां 

सिर्फ आइडिया नहीं, Execution भी जरूरी

कुछ साल पहले केवल एक अच्छा आइडिया भी करोड़ों की Funding दिला देता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. आज निवेशक Startup Founders से कई कठिन सवाल पूछ रहे हैं.

क्या यह बिजनेस लंबे समय तक टिक पाएगा?
क्या यह Profit के साथ Scale कर सकता है?
क्या Founder को इंडस्ट्री की गहरी समझ है?

Intellipaat के CEO Diwakar Chittora का कहना है कि अब Startup Ecosystem केवल Ideas पर नहीं चल रहा. निवेशक अब मजबूत Execution, Deep Technology और ऐसे Teams चाहते हैं जो बड़े स्तर पर बिजनेस Impact बना सकें.

अब सिर्फ 'AI' शब्द जोड़ देने से Funding नहीं मिलती. निवेशक अब ऐसे Startups ढूंढ रहे हैं जो किसी खास Industry की समस्या हल करें. Healthcare, Banking, Agriculture, Education, Retail और Enterprise Productivity जैसे क्षेत्रों में AI बेस्ड Solutions की मांग तेजी से बढ़ रही है.

भारत में AI Talent की भारी कमी

भारत में कंपनियां तेजी से AI अपनाना चाहती हैं, लेकिन Skilled Professionals की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले सालों में भारत में 10 लाख से ज्यादा AI Professionals की कमी हो सकती है.

यही कारण है कि AI Infrastructure, Automation Tools, Productivity Software और AI Training Platforms जैसे क्षेत्रों में नए Startups के लिए बड़े मौके बन रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Climate Tech भी तेजी से बढ़ रहा है

Climate Tech अब भारत के Startup Ecosystem का नया बड़ा सेक्टर बनता जा रहा है. भारत Net-Zero और Sustainability Goals की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में Renewable Energy, Carbon Management, Energy Storage, EV Charging Infrastructure और Smart Grid Solutions पर काम करने वाले Startups में निवेश बढ़ रहा है.

World of Circular Economy के Founder Anup Garg का कहना है कि अब Climate Focused Companies को केवल Environmental Projects नहीं माना जा रहा, बल्कि इन्हें मजबूत Business Opportunities के रूप में देखा जा रहा है.

Green Startups को मिल रही खास पहचान

Waste-To-Energy Solutions, Carbon Credit Platforms और Clean Energy Systems पर काम करने वाले Startups निवेशकों का ध्यान तेजी से आकर्षित कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में भारत के अगले Unicorns केवल Tech कंपनियां नहीं होंगी, बल्कि Climate Tech Startups भी हो सकते हैं.

 IPL स्टैंड्स में चमकी अनुष्का शर्मा की 'मिस्ट्री रिंग', आखिर ये है क्या? जानिए इसकी कीमत भी

Fintech और SaaS सेक्टर भी मजबूत

Fintech और Enterprise SaaS सेक्टर में भी लगातार निवेश हो रहा है. इसका बड़ा कारण यह है कि ये सेक्टर्स कंपनियों और ग्राहकों की रोजमर्रा की वित्तीय और Operational समस्याओं को हल करते हैं. Digital Payments, Business Automation, Cloud Software और Financial Management Tools जैसे क्षेत्रों में लगातार Growth देखने को मिल रही है.

भारत का Startup Ecosystem अब पहले से ज्यादा Mature हो रहा है. यही वजह है कि निवेशक अब Sustainable Growth और Real Business Impact पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com