विज्ञापन

गलत नंबर पर रिचार्ज होने के बाद भी अकाउंट में वापस आएंगे पैसे, Airtel-Jio यूजर्स आज ही समझ लें ये तरीका

गलत मोबाइल नंबर पर Jio या Airtel रिचार्ज हो गया? जानिए MyJio App और Airtel Thanks App के जरिए रिचार्ज रिवर्स करने का तरीका, जरूरी शर्तें और रिफंड प्रक्रिया.

गलत नंबर पर रिचार्ज होने के बाद भी अकाउंट में वापस आएंगे पैसे, Airtel-Jio यूजर्स आज ही समझ लें ये तरीका
  • गलत रिचार्ज पर अब मिल सकता है रिफंड
  • Jio और Airtel की रिवर्सल सुविधा
  • रिचार्ज के बाद फौरन लेना होगा एक्शन

Wrong No Rechage: गलती से किसी दूसरे मोबाइल नंबर पर रिचार्ज हो जाना एक बहुत कॉमन समस्या है. पहले ऐसी गलती होने पर पैसे वापस मिलना लगभग नामुमकिन होता था, लेकिन अब Reliance Jio और Airtel अपने ग्राहकों को गलत रिचार्ज को रिवर्स करने की सुविधा दे रहे हैं. हालांकि, यह सुविधा कुछ शर्तों के साथ ही उपलब्ध है. अगर आपने समय रहते रिक्वेस्ट कर दी, तो रिफंड मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Jio यूजर्स को पता होनी चाहिए ये बात

अगर आपने MyJio App के जरिए गलत नंबर पर रिचार्ज कर दिया है, तो उसे रिवर्स कराया जा सकता है. हालांकि, यह सुविधा केवल MyJio App से किए गए रिचार्ज पर ही मिलेगी. यदि आपने Paytm, PhonePe या किसी अन्य थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से रिचार्ज किया है, तो ये सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. सबसे जरूरी बात यह है कि रिचार्ज के तुरंत बाद ही रिवर्सल की रिक्वेस्ट करनी होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर पर यह विकल्प करीब 3 घंटे तक ही उपलब्ध रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

MyJio App से ऐसे करें गलत रिचार्ज रिवर्स

गलत रिचार्ज को रिवर्स करने के लिए सबसे पहले MyJio App खोलकर अपने अकाउंट में लॉगिन करें. इसके बाद Transaction History में जाएं और हाल ही में किए गए गलत रिचार्ज को चुनें. अगर रिचार्ज रिवर्स करने का ऑप्शन उपलब्ध है, तो "Cancel Plan" पर टैप करें. इसके बाद सही कारण चुनें, रिफंड का तरीका सेलेक्ट करें और रिक्वेस्ट सबमिट कर दें. रिक्वेस्ट स्वीकार होने पर Jio रिफंड की राशि आपके मूल पेमेंट माध्यम या अकाउंट में वापस भेज देगा.

Airtel यूजर्स क्या करें?

अगर Airtel नंबर पर गलती से रिचार्ज हो गया है, तो Airtel Thanks App के जरिए शिकायत दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा ग्राहक 121 या टोल-फ्री 198 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं. इसके लिए  Airtel Thanks App में Help & Support सेक्शन में जाएं, फिर "Facing issue with recent recharge" विकल्प चुनें. इसके बाद "Wrong & Accidental Recharge" या "Wrong Recharge Reversal" ऑप्शन पर जाएं. यहां Transaction ID, रिचार्ज की तारीख, राशि और गलत मोबाइल नंबर की जानकारी भरकर रिक्वेस्ट भेजनी होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि Airtel में रिवर्सल इस बात पर भी निर्भर करेगा कि जिस नंबर पर गलती से रिचार्ज हुआ है, वहां बैलेंस या प्लान का इस्तेमाल हुआ है या नहीं.

काफी उपयोगी है ये सुविधा

कई लोग अपने माता-पिता, बच्चों या दोस्तों के मोबाइल नंबर पर रिचार्ज करते हैं और जल्दबाजी में गलत नंबर चुन लेते हैं. ऐसे में ये नया फीचर ग्राहकों को आर्थिक नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है. हालांकि, यह सुविधा सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहती है, इसलिए गलती होने पर तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Jio का 55 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, 30 दिन की वैलिडिटी और 1000+ Live TV चैनलों का एक्सेस, लेकिन रखें इस बात का ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, Airtel, Airtel Recharge, Jio Wrong Recharge Refund, Jio Wrong Recharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com