भारतीय टेलीकॉम मार्केट में Jio और Airtel आज के समय में दो सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. नेटवर्क एक्सपीरियंस और स्पीड के मामले में भी ये दोनों टेलीकॉम कंपनियां सबसे बेहतरीन मानी जाती हैं. अगर हम पोस्टपेड सेगमेंट की बात करें, तो Jio अपने ग्राहकों को Airtel और वोडाफोन आइडिया की तरह डेटा कस्टमाइजेशन का अलग ऑप्शन नहीं देता है. लेकिन एंट्री-लेवल सेगमेंट में Jio अपने ग्राहकों को दूसरे प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता पोस्टपेड प्लान ऑफर करता है. आइए, आपको Jio और Airtel दोनों के सबसे सस्ते प्लान्स के बारे में बताते हैं.
Jio का 349 रुपये वाला प्लान
कम बजट वाले ग्राहकों के लिए Jio का 349 रुपये वाला मोबाइल पोस्टपेड प्लान एक बेहद दमदार ऑप्शन है. इस प्लान में ग्राहकों को पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए इसमें 30GB का FUP डेटा दिया जाता है. अगर आप इस लिमिट को पार कर जाते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा डेटा के लिए प्रति GB मात्र 10 रुपये का चार्ज देना होगा.
इस प्लान की सबसे बड़ी यूएसपी ये है कि इसमें एलिजिब यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ ही, कंपनी ग्राहकों को कई कमाल के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है. इसमें JioHotstar Mobile का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज के साथ JioAICloud की सुविधा शामिल है. साथ ही, जो लोग क्रिएटिव काम करते हैं, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के Canva Pro Lite का एक्सेस भी मिल जाता है, जो इस बजट प्लान को बेहद वैल्यू-फॉर-मनी बना देता है.
Airtel 499 रुपये वाला प्लान
अगर आपका बजट थोड़ा सा बेहतर है, तो Airtel का 499 रुपये वाला मोबाइल पोस्टपेड प्लान भी फीचर्स के मामले में काफी दमदार है. इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. डेटा की बात करें तो कंपनी इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा ऑफर कर रही है. इसमें मिलने वाले हाई-स्पीड 5G डेटा की एक मंथली लिमिट तय की गई है जो हर महीने 300GB तक लिमिटेड है.
हालांकि, कीमत के मामले में Airtel का ये प्लान Jio से थोड़ा महंगा है, लेकिन कंपनी इसमें ग्राहकों को कई शानदार और प्रीमियम फायदे दे रही है. इसमें ग्राहकों को मुफ्त फास्ट लेन 5G का फायदा मिलता है, जिससे इंटरनेट की स्पीड बेहद शानदार हो जाती है. इसके अलावा, साल में एक बार फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा, पूरे 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और मनोरंजन के लिए Airtel Xstream Play Premium का बड़ा सपोर्ट शामिल है, जो आपको कई ओटीटी ऐप्स का एक्सेस देता है.
यह भी पढ़ें | AI तय करेगा कि किसे नौकरी से निकालना है, मात्र 72 घंटे में तैयार होगी छंटनी की लिस्ट, CEO ने कही बड़ी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं