- Jio का ₹55 प्लान देता है 1000+ Live TV चैनलों का एक्सेस
- 30 दिनों तक JioTV पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का मजा
- बिना एक्टिव बेस प्लान यह वाउचर नहीं करेगा काम
अगर आप कम कीमत में मोबाइल पर Live TV देखने का ऑप्शन तलाश रहे हैं तो Reliance Jio का 55 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके काम आ सकता है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है. केवल 55 रुपये में यूजर्स को 30 दिनों तक 1000 से ज्यादा Live TV चैनलों का एक्सेस मिलता है. हालांकि यह कोई रेगुलर प्रीपेड प्लान नहीं है, बल्कि एक डेटा वाउचर है. इसका फायदा उठाने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई बेस एक्टिव प्लान होना जरूरी है. बिना एक्टिव बेस प्लान के यह वाउचर काम नहीं करेगा.
Jio के 55 रुपये के प्लान में मिलेंगे ये बेनिफिट्स
Reliance Jio का 55 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है. हालांकि, इसमें केवल 10MB डेटा दिया जाता है. इतनी कम डेटा लिमिट होने की वजह से इसे सामान्य डेटा वाउचर कहना सही नहीं होगा. यह प्लान मुख्य रूप से Live TV देखने के लिए बनाया गया है. इस प्लान के जरिए यूजर्स को JioTV ऐप पर 1000 से ज्यादा Live TV चैनलों का एक्सेस मिलता है. इसमें कई लोकप्रिय एंटरटेनमेंट चैनल शामिल हैं, जिससे यूजर्स कहीं भी अपने मोबाइल पर टीवी देख सकते हैं.
इन चैनलों का मिलेगा एक्सेस
55 रुपये के इस प्लान के साथ यूजर्स को JioStar, Sony Entertainment, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery और ETV नेटवर्क के कई चैनलों का एक्सेस मिलता है. इसमें Star Plus HD, Colors HD, SET HD, Sony SAB HD समेत कई लोकप्रिय एंटरटेनमेंट चैनल शामिल हैं. हालांकि इस प्लान में JioStar के Sports Channels का एक्सेस नहीं दिया जाता. ये प्लान केवल Live TV चैनलों के लिए है और इसका इस्तेमाल JioTV ऐप के जरिए किया जा सकता है.
डेटा खत्म होने के बाद क्या होगा?
इस प्लान में मिलने वाला 10MB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है. चूंकि यह प्लान मुख्य रूप से Live TV एक्सेस के लिए बनाया गया है, इसलिए इसका सबसे बड़ा फायदा मनोरंजन से जुड़ा है, न कि हाई-स्पीड डेटा यूज से. इस वजह से डेटा के लिए आपके पास दूसरा प्लान होना जरूरी है.
किसके लिए है ये प्लान?
अगर आप पहले से Jio का कोई एक्टिव प्रीपेड प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और कम कीमत में मोबाइल पर Live TV देखना चाहते हैं, तो यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल देश की किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी के पास इतनी कम कीमत में Live TV चैनलों का एक्सेस देने वाला ऐसा प्रीपेड वाउचर उपलब्ध नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं