विज्ञापन

Jio का हैप्पी न्यू ईयर तोहफा, एक साथ कई प्लान्स लॉन्च, कीमत 15 रुपये से शुरू, अनलिमिटेड डेटा का फायदा

Jio Happy New Year 2.0 Offer: Jio ने भारत में अपने 10 साल पूरे होने की खुशी में Happy New Year 2.0 ऑफर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 399 और 3999 रुपये के प्लान्स को लॉन्च किया है.

Jio का हैप्पी न्यू ईयर तोहफा, एक साथ कई प्लान्स लॉन्च, कीमत 15 रुपये से शुरू, अनलिमिटेड डेटा का फायदा
जियो के कई प्लान्स लॉन्च
NDTV Graphics

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर बेहद ही शानदार और बंपर ऑफर लेकर आई है. भारत में अपनी सफल यात्रा के 10 साल पूरे होने के जश्न को जारी रखते हुए Jio ने अपने ग्राहकों के लिए खास Happy New Year 2.0 ऑफर का ऐलान कर दिया है. हमेशा की तरह इस बार भी Jio ने अपने इन नए और अपडेटेड प्लान्स में ग्राहकों को पहले से कहीं ज्यादा वैल्यू और एक्स्ट्रा फायदे देने की कोशिश की है. इस नए ऑफर के तहत कंपनी कुछ बेहद ही किफायती बेस प्लान्स और कुछ बेहद सस्ते अनलिमिटेड डेटा एड-ऑन वाउचर्स लेकर आई है. इन बेस प्लान्स में 399 रुपये और 3,999 रुपये के दो बड़े रिचार्ज शामिल हैं, जबकि एड-ऑन पैक्स की शुरुआत मात्र 15 रुपये से होती है. 

Jio के 399 रुपये और 3,999 रुपये वाले प्लान्स

कम बजट वाले ग्राहकों के लिए Jio का 399 रुपये वाला बेस रिचार्ज प्लान एक बेहद ही शानदार ऑप्शन है. इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड 4G व 5G डेटा का फायदा मिलता है. इस रिचार्ज की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स हैं. इसमें कंपनी 12 महीनों के लिए Canva Pro का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है. कंपनी का कहना है कि इसकी ओरिजिनल कीमत 4,000 रुपये है. इसके अलावा, मनोरंजन के लिए JioHotstar Mobile + Hollywood और JioGames का मुफ्त एक्सेस, डेटा सुरक्षित रखने के लिए 50GB का JioAICloud स्टोरेज, और दूसरी सुविधाएं जैसे JustDial Lite, हाइपरलोकल कूपन्स व डिजिटल डायरी का सपोर्ट भी बिल्कुल मुफ्त मिलता है.

वहीं जो ग्राहक बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति चाहते हैं, उनके लिए Jio का 3,999 रुपये वाला सालाना प्लान सबसे बेस्ट है. इस प्लान में 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अनलिमिटेड 4G व 5G डेटा का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा फायदों की बात करें तो इसमें 1,590 रुपये की कीमत वाला Canva Pro Lite का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile + Hollywood, खेल प्रेमियों के लिए FanCode का मुफ्त एक्सेस और फाइल्स सेव करने के लिए 50GB का JioAICloud स्टोरेज बिल्कुल फ्री मिलता है जो इस सालाना पैक को बेहद वैल्यू-फॉर-मनी बना देता है.

यह भी पढ़ें | अनलिमिटेड डेटा, JioHotstar फ्री, 2026 में Jio और Airtel के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स

मात्र 15 रुपये से शुरू होने वाले नए अनलिमिटेड 5G डेटा वाउचर्स

इन बेस रिचार्ज प्लान्स के अलावा Jio अपने उन ग्राहकों के लिए भी बेहद सस्ते वाउचर्स लेकर आई है जिनका डेली इंटरनेट डेटा जल्दी खत्म हो जाता है. कंपनी ने 15 रुपये और 25 रुपये के दो नए अनलिमिटेड 5G डेटा एड-ऑन पैक्स पेश किए हैं.

  • 15 और 25 रुपये के वाउचर्स: 15 रुपये वाले वाउचर में 1 दिन की और 25 रुपये वाले वाउचर में 2 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इन दोनों ही वाउचर्स की सबसे बड़ी यूएसपी ये है कि इनमें बिना किसी डाउनलोड लिमिट, बिना किसी स्पीड लिमिट और बिना किसी इस्तेमाल की पाबंदी के पूरी तरह से ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा का सपोर्ट मिलता है. यानी आप जितना चाहें उतना हाई-स्पीड डेटा डाउनलोड कर सकते हैं.
  • 50 रुपये का अनलिमिटेड नाइट वाउचर: इसके अलावा कंपनी 50 रुपये का एक खास नाइट डेटा वाउचर भी लेकर आई है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की है. इस वाउचर के जरिए यूजर्स रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच पूरी तरह से मुफ्त अनलिमिटेड 4G और 5G इंटरनेट का मजा ले सकते हैं, जो देर रात तक काम करने या फिल्में देखने वालों के लिए एक परफेक्ट डील है.

यह भी पढ़ें | WhatsApp Web चलाने वाले सवाधान! सिर्फ टैब बंद करना काफी नहीं, सरकार की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, Recharge Plans, Jio Offer, Jio Happy New Year
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com