विज्ञापन

iPhone 17 Pro Max सीधे 11,500 रुपये सस्ता हुआ! जानें कहां और कैसे मिल रही है ये डील

Reliance Digital पर iPhone 17 Pro Max की कीमत में 11,508 रुपये की भारी कटौती की गई है. जानिए बैंक ऑफर्स के साथ इस डील की पूरी डिटेल्स.

iPhone 17 Pro Max सीधे 11,500 रुपये सस्ता हुआ! जानें कहां और कैसे मिल रही है ये डील
iPhone 17 Pro Max पर तगड़ा डिस्काउंट
Photo Credit: Unsplash

अगर आपका सपना भी iPhone 17 Pro Max खरीदने का था, लेकिन भारी-भरकम कीमत की वजह से आप कदम पीछे खींच रहे थे, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है. Reliance Digital अपनी वेबसाइट पर एक ऐसी कमाल की डील लेकर आया है, जिसे देखने के बाद आप तुरंत इसे खरीदने का मन बना लेंगे. 

iPhone 17 Pre Max को भारतीय बाजार में 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर इस समय यह फोन 1,44,990 रुपये में लिस्टेड है, यानी कंपनी बिना किसी शर्त के ग्राहकों को सीधे 4,910 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है. 

अगर आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है, तो आपकी चांदी होने वाली है. रिलायंस डिजिटल एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को 6,598 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रहा है. इस बैंक ऑफर के बाद आईफोन 17 प्रो मैक्स की प्रभावी कीमत गिरकर सिर्फ 1,38,392 रुपये रह जाती है. इसका सीधा मतलब है कि लॉन्च प्राइस के मुकाबले ग्राहकों को पूरे 11,508 रुपये की भारी बचत हो रही है. SBI के अलावा Axix और ICICI बैंक कार्ड्स पर भी कुछ ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

इन iPhone में बंद होने वाला है WhatsApp! कहीं आपका iPhone भी तो इस लिस्ट में नहीं? जान लें अभी

क्यों खास है iPhone 17 Pro Max?

इस फोन को इस घटी हुई कीमत पर खरीदना एक बेहतरीन सौदा साबित हो सकता है. इस डिवाइस में Apple ने हल्का एल्युमिनियम कस्टमाइज्ड बॉडी और नया रियर कैमरा लेआउट दिया है. धूप में बेहतर विजिबिलिटी के लिए स्क्रीन पर एंटी-ग्लेयर कोटिंग की गई है. इसके साथ ही इसमें सुपरफास्ट A19 Pro चिप और गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इसके रियर सेटअप में सभी कैमरे 48-मेगापिक्सल के हैं, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए कमाल के हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone 17 Pro Max, Reliance Digital Apple Sale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com