विज्ञापन

इन iPhone में बंद होने वाला है WhatsApp! कहीं आपका iPhone भी तो इस लिस्ट में नहीं? जान लें अभी

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए नया डेडलाइन जारी किया है. 30 नवंबर 2026 से व्हाट्सऐप चलाने के लिए आपके iPhone में iOS 15.5 या उससे ऊपर का वर्जन होना जरूरी है. जानिए पूरी डिटेल्स.

इन iPhone में बंद होने वाला है WhatsApp! कहीं आपका iPhone भी तो इस लिस्ट में नहीं? जान लें अभी
WhatsApp चलाने के लिए बदलना पड़ेगा अपना iPhone?
Photo Credit: Unsplash

अगर आप भी एक iPhone यूजर हैं और स्क्रीन पर सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन देखकर उसे बार-बार 'Remind Me Later' करके टाल देते हैं, तो अब से ऐसा नहीं कर पाएंगे.  क्योंकि WhatsApp ने एक नया फरमान जारी किया है. अगर आपने आने वाले कुछ महीनों में अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया, तो आपकी चैटिंग हमेशा के लिए रुक सकती है. कंपनी ने इसके लिए बाकायदा एक डेडलाइन भी सेट कर दी है.

WhatsAp समय-समय पर अपने फीचर्स और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद करता रहता है. इसी कड़ी में कंपनी ने ऐलान किया है कि 30 नवंबर 2026 से व्हाट्सऐप चलाने के लिए आईफोन में कम से कम iOS 15.5 या उससे ऊपर का वर्जन होना जरूरी होगा. फिलहाल WhatsAp iOS 15.1 और उसके बाद के वर्जन पर काम कर रहा है, लेकिन नवंबर के आखिरी दिन से यह पुराना वर्जन काम करना बंद कर देगा.

OnePlus Turbo 6X सीरीज मार्केट में आई, 8000mAh बैटरी ही नहीं ये फीचर्स भी हैं शानदार

क्या बेकार हो जाएगा आपका आईफोन?

WhatsAp किसी भी iPhone मॉडल को पूरी तरह से ब्लॉक नहीं कर रहा है. आपका फोन बिल्कुल सुरक्षित रहेगा और चलता रहेगा. बस आपको नवंबर की डेडलाइन से पहले अपने iPhone के सेटिंग्स में जाकर उसे लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर पर अपडेट करना होगा.

कौन से iPhone मॉडल्स पर पड़ेगा असर?

इस नए बदलाव से मुख्य रूप से iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE (फर्स्ट जनरेशन), iPhone 7 और iPhone 7 Plus का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स प्रभावित होंगे. राहत की बात यह है कि एप्पल ने इन सभी पुराने मॉडल्स के लिए iOS 15.8.8 का अपडेट दे रखा है. इसका मतलब है कि ये सभी फोन आसानी से व्हाट्सऐप की नई डिमांड (iOS 15.5 या ऊपर) को पूरा कर सकते हैं.

फोन गर्म होने की छुट्टी! Realme P4R 5G में आई कूलिंग एयरफ्लो टेक्नोलॉजी, फीचर्स देखकर कहेंगे- 'पैसा वसूल'

ऐसे करें अपना iPhone अपडेट

अपने आईफोन में व्हाट्सऐप को बिना किसी रुकावट के चालू रखने के लिए आपको एक छोटा-सा काम करना होगा. सबसे पहले अपने आईफोन की 'Settings' में जाएं. वहां 'General' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद 'Software Update' पर टैप करें. अगर वहां कोई अपडेट दिखाई दे रहा है, तो उसे तुरंत डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WhatsApp, WhatsApp IOS, WhatsApp IOS Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com