विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट करें चेक

15 August Bank Holiday: स्वतंत्रता दिवस और रविवार के कारण लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे ऐसे में चेक क्लियरेंस से लेकर कैश डिपॉजिट तक कौन से काम अटकेंगे और अगस्त के बाकी दिनों में कब-कब छुट्टियां हैं, यहां देखिए इस महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट...

Bank Holiday Today: आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट करें चेक
RBI Bank Holiday List August 2026: क्या आज 15 अगस्त को बैंक खुले हैं. जानिए 15 से 30 अगस्त तक राज्यों के हिसाब से बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

Bank Holiday on August 15, 2026: आज 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है और शनिवार का दिन भी है. इसलिए  लोगों के बीच इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि आज बैंक में काम होगा या छुट्टी रहेगी.  ऐसे में अगर  आपको SBI, HDFC, PNB और ICICI या किसी दूसरे बैंक  जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले  यह चेक कर लेना बेहतर होगा कि आज बैंक खुला है या नहीं.

15 अगस्त को बैंक खुला है या बंद?

आज यानी 15 अगस्त 2026, शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद हैं. स्वतंत्रता दिवस के दिन नेशनल हॉलिडे होने के कारण देश के सभी राज्यों और क्षेत्रों में बैंक ब्रांच पर यह छुट्टी लागू है. वहीं, 15 अगस्त को पारसी नववर्ष भी है, लेकिन आज  स्वतंत्रता दिवस की वजह से देशभर में बैंक बंद रहने वाले हैं.

बता दें कि  15 अगस्त 2026 महीने का तीसरा शनिवार है. हालांकि शनिवार की छुट्टी के नियम के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद (Saturday Bank Holiday)  रहते हैं, लेकिन इस दिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगी.

क्या 16 अगस्त को भी बैंक बंद रहेंगे?

अगर आज बैंक का काम नहीं हो पाया है और आप सोच रहे हैं कि रविवार को बैंक जाकर काम निपटा लेंगे, तो ऐसा भी नहीं हो पाएगा.16 अगस्त 2026 को रविवार है. रविवार को देशभर में बैंक में वीकेंड हॉलिडे रहता है. यानी 15 और 16 अगस्त को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेगा.

अगर आपका कोई ऐसा काम है जिसके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी है, जैसे डॉक्यूमेंट जमा करना, चेक से जुड़ा काम, कैश जमा करना या डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, तो यह काम इन दो दिनों में नहीं हो पाएगा. ऐसे में आपको सोमवार, 17 अगस्त को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा. सोमवार को बैंक सामान्य समय पर खुलेंगे.

अगस्त 2026 में आगे कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट (RBI Bank Holiday List)  के मुताबिक, अगस्त में अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों के कारण कई दिन बैंक बंद (Bank Holiday in August 2026)रहेंगे. इसके अलावा रविवार और दूसरे - चौथे शनिवार की छुट्टी भी लागू रहेगी.

इस महीने आने वाले दिनों में बैंक की छुट्टियां  (Upcoming Bank Holiday)

  • 19 अगस्त, बुधवार: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 अगस्त, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 23 अगस्त, रविवार: साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अगस्त, मंगलवार: मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम और मिलाद-इ-शरीफ के कारण कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अगस्त, बुधवार: ईद-ए-मिलाद, बारावफात, मिलाद-उन-नबी और तिरुवोनम के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 28 अगस्त, शुक्रवार: रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 30 अगस्त, रविवार: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

बैंक बंद हैं तो क्या ऑनलाइन बैंकिंग भी बंद रहेगी?

बैंक ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी ऑनलाइन बैंकिंग  सर्विस भी बंद हो जाएगी.बैंक की छुट्टी के दिन भी ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग सर्विस सामान्य रूप से चलती रहती हैं.आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी पैसे ट्रांसफर करने या डिजिटल पेमेंट करने जैसे कई काम बैंक बंद होने के बावजूद किए जा सकते हैं.

बैंक हॉलिडे पर कौन-कौन से काम कर सकते हैं?

बैंक शाखा बंद होने पर भी एटीएम से कैश निकालने, यूपीआई से पेमेंट करने और मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं.

इसके अलावा NEFT और RTGS से जुड़े पेमेंट, चेकबुक, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड से जुड़ी कई सर्विस के लिए ऑनलाइन आवेदन या डिजिटल माध्यम से काम किया जा सकता है.

हालांकि, जिस काम के लिए  ब्रांच में जाकर कर्मचारी की मदद जरूरी है, वह बैंक बंद रहने के दौरान नहीं हो पाएगा.

बैंक जाने से पहले जरूर चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो घर से निकलने से पहले अपने बैंक ब्रांच और आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List) जरूर चेक कर लें. बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं.

खासकर अगस्त में कई त्योहारों और लगातार पड़ने वाली छुट्टियों की वजह से बैंक जाने का प्लान पहले से बनाना बेहतर रहेगा. इससे आपका समय भी बचेगा और बैंक पहुंचने के बाद बंद देखकर वापस लौटने की परेशानी भी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: रिटायरमेंट पर ₹25 लाख की बजाय मिलेंगे ₹75 लाख? जानिए ग्रेच्युटी पर कर्मचारियों को क्‍या है उम्‍मीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday Today, Bank Holidays In August 2026, Bank Holidays Saturday, Bank Holidays This Month
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com